App

राउटर की चूक, हजारों उड़ानों पर ब्रेक: एक अपग्रेड ने कैसे ठप किया अमेरिका का पूरा सिस्टम? हवाई यात्रा संकट के बीच US में कैसे हैं हालात

अमेरिका में सिस्टम ठप पड़ने से हजारों उड़ाने प्रभावित हुई हैं. माना जा रहा है कि रविवार देर रात तक स्थिति सामान्य हो सकेगी. एक राउटर के कारण पूरा सिस्टम फेल पड़ गया है. इससे पहले साइबर अटैक की आशंका जताई जा रही थी.

राउटर की चूक, हजारों उड़ानों पर ब्रेक: एक अपग्रेड ने कैसे ठप किया अमेरिका का पूरा सिस्टम? हवाई यात्रा संकट के बीच US में कैसे हैं हालात
Image Credit: अमेरिका में उड़ानों पर संकट बरकरार. (फोटो- एआई)

अमेरिका में पिछले दो दिनों से सभी हवाई जहाज जमीन पर खड़े हैं. 13 नवंबर 2026 से हवाई यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा है, जिससे हजारों की संख्या में विमान यात्री परेशान हो रहे हैं. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रविवार देर रात तक यह समस्या जारी रह सकी है. हालांकि, इसको ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

दरअसल, गत शुक्रवार को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी आ गई, जिस कारण पूरे देश में कामकाज ठंप हो गया. इसी कारण अमेरिका में हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा. इसको ठीक करने की कवायद अभी जारी है और युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है. बताया जाता है कि एक राउटर के कारण पूरा सिस्टम ठप पड़ गया.  

अमेरिका में हवाई संकट जारी

FAA के चीफ ब्रायन बेडफोर्ट ने शनिवार को बताया कि रविवार देर रात तक उड़ाने सामान्य होने की संभावना है. एजेंसी फिलहाल कामकाज को स्थिर कने और उन सभी तकनीकी समस्याओं को सुलझाने में लगी है, जिसके कारण पूरा सिस्टम ठप पड़ा था. इसकी मुख्य वजह एक राउटर माना जा रहा है.

राउटर बना तकनीकी खराबी का मुख्य कारक

बताया जा रहा है कि 2001 में अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद विमानन सेवा में पहली बार इतनी बड़ी रुकावट देखने को मिली है. खराबी की की जड़ एक राउटर है, जिसको सरकारी ठेकेदार कंपनी एल3हैरिस टेक्नोलॉजी की ओर से लगाया जा रहा था. अमरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह घटना एक दूरस्थ एफएए केंद्र पर हुई. बताया जाता है कि उस केंद्र में नियमित रखरखाव का काम किया जा रहा था.

एल3हैरिस के कर्मचारी पुरानी तांबे की लाइनों को हटा रहे थे और उनकी जगह पर नई फाइबर-ऑप्टिक लाइने बिछाई जा रही थीं. इसी प्रक्रिया के तहत नया राउटर भी लगाया गया. लगाए गए नए राउटर ने हर चार से पांच सेकंड में 1,000 से अधिक कनेक्शन प्रयास किए. इस भारी नेटवर्क दबाव के कारण कई एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों का सिस्टम एक साथ बैठ गया.

9000 से अधिक उड़ानें रद्द

विमानन ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, अमेरिका में इस दिक्कत के कारण शनिवार शाम तक पूरे अमेरिका में विमान कंपनियों ने 6,150 से अधिक उड़ानों को रद्द किया. वहीं, 7,300से अधिक उड़ाने देरी से उड़ीं.  वहीं, इससे एक दिन पहले, जब परेशानी आई थी, तो पूरे अमेरिका में एयरलाइन कंपनियों ने करीब 9,200 उड़ानों को रद्द किया था. वहीं,  7,500 अन्य उड़ानों में देरी हुई थी.

FAA ने मांगी माफी

एफएए चीफ बेडफोर्ड ने इस व्यवधान के लिए प्रभावित यात्रियों ने माफी मांगी. यात्रियों को भरोसा दिलाया गया कि देश की विमानन प्रणाली स्थिर है और प्रभावित कामकाज को सही करने का प्रयास किया जा रहा है. उनका कहना है कि रविवार देर रात तक उड़ान सेवाएं सामान्य हो सकती हैं.

इस निरंतर व्यवधान के कारण देश भर के हवाई अड्डो पर हजारों यात्री फंस गए हैं. इसके साथ ही एयरलाइंस के सामने विमानों, पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स को वापस सही जगह पर तैनात करने की चुनौती भी है, जिससे नियमित उड़ाने शुरू की जा सके. (इनपुट- आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More