App

आसमान में चीन की 'इलेक्ट्रिक' दहाड़! क्रू के साथ CE-25A ने भरी पहली उड़ान, देखें कितना खास है यह ई-विमान

चीन ने एविएशन सेक्टर में तहलका मचा दिया है. चीन के इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान CE-25A ने शनिवार (14 नवंबर) को पहली बार क्रू के साथ आसमान की सैर की. इस ई-विमान ने महज 16 मिनट 38 सेकंड में 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की.

आसमान में चीन की 'इलेक्ट्रिक' दहाड़! क्रू के साथ CE-25A ने भरी पहली उड़ान, देखें कितना खास है यह ई-विमान
Image Credit: चीन के इलेक्ट्रिक विमान CE-25A ने क्रू के साथ भरी पहली उड़ान (Photo- Reuters)

चीन ने शनिवार (14 नवंबर) को आसमान में नया इतिहास रचते हुए अब इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमानों की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. दरअसल, चीन के इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान CE-25A ने शनिवार (14 नवंबर) को पहली बार क्रू के साथ आसमान की सैर की. इस घटना ने एविएशन सेक्टर में तहलका मचा दिया है. CE-25A इलेक्ट्रिक विमान की इस उड़ान में दो पायलट और एक फ्लाइट-टेस्ट इंजीनियर सवार थे. चालक दल के साथ विमान ने इस उड़ान को सफलता के साथ पूरा किया.

16 मिनट में तय किया 60 किमी. का सफर

जानकारी के मुताबिक, परीक्षण के दौरान उड़ान ने 57 मिनट 46 सेकंड तक आसमान का सफर किया. इस दौरान विमान ने महज 16 मिनट 38 सेकंड में 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के वक्त विमान की स्थिति सामान्य रही और सभी संकेतक अपेक्षाओं के अनुरूप रहे. विशेषज्ञों की नजर में विमान ने सुरक्षा के साथ-साथ एविएशन सेक्टर की सारी प्राथमिकताओं और दिशा-निर्देशों का पालन किया. इस तरह से विमान ने मानव-सहित अपनी पहली उड़ान को सफलता के साथ पूरा किया.

इलेक्ट्रिक एनर्जी पर शिफ्ट होगा एविएशन सेक्टर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CE-25A इलेक्ट्रिक विमान ने पूर्वी चीन के आसमान  में अपना सफर पूरा किया. इस दौरान विमान के कॉकपिट में दो अनुभवी पायलट और एक फ्लाइट-टेस्ट इंजीनियर सवार थे. इसी के साथ चीन ने साबित कर दिया कि एविएशन सेक्टर का भविष्य पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और ग्रीन एनर्जी पर निर्धारित किया जा सकता है. इससे ना सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम होगी, बल्कि पर्यावरण को भी बड़ा फायदा होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, इलेक्ट्रिक विमानों के युग में लोगों को कम किराये में सफर करने को मिल सकता है, क्योंकि ई-विमानों में ईधन की कीमतों का असर नहीं पड़ेगा.

कितना खास है CE-25A इलेक्ट्रिक विमान?

CE-25A इलेक्ट्रिक विमान को चीन की विमान निर्माता कंपनी 'कोमैक' (COMAC) ने विकसित किया है. इस ई-विमान को रफ्तार का बादशाह कहा जा रहा है, क्योंकि यह विमान पलक झपकते ही 300 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. विमान एक बार में 400 किमी की रेंज तय कर सकता है और 400 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है. इस विमान में 19 यात्रियों की क्षमता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More