App

अंतरिक्ष से लौटा रॉकेट: टकटकी लगाए देख रहे थे करोड़ों लोग; SpaceX ने ऐसे लपका 'कैच' कि दुनिया रह गई दंग

SpaceX ने स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास रच दिया है. स्पेसएक्स के स्टारशिप ने अंतरिक्ष से धरती तक की अपनी अब तक की सबसे अहम वापसी पूरी की. करीब 22 घंटे की उड़ान और 14 चक्कर लगाने के बाद यान ने वायुमंडल में दोबारा प्रवेश किया और टेक्सास स्थित लॉन्च टावर की विशाल मैकेनिकल आर्म्स के बीच सुरक्षित उतर गया. यह पूरी तरह रीयूजेबल रॉकेट की दिशा में बड़ा कदम है.

अंतरिक्ष से लौटा रॉकेट: टकटकी लगाए देख रहे थे करोड़ों लोग; SpaceX ने ऐसे लपका 'कैच' कि दुनिया रह गई दंग
Image Credit: (ANI)

बीती रात जब आप गहरी नींद में सो रहे थे. उस समय एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इतिहास रच दिया. स्पेस सेक्टर जो चमत्कार चंद घंटे पहले हुआ, वो पहले कभी नहीं हुआ था. नासा से लेकर इसरो तक दुनियाभर की एजेंसियों की इस घटनाक्रम पर नजर बनी हुई थी. स्पेस एक्स का यान धरती से लॉन्च होने के बाद अंतरिक्ष में गया. उसने धरती के कई चक्कर लगाए, तस्वीरें खींची और कई घंटे बिताने के बाद वापस उसी लॉन्च पैड पर वापस लौट आया. शिप का वापस आना ही सबसे मुश्किल हिस्सा था, जो कामयाबी से पूरा हुआ. हालांकि इस कामयाबी का मजा उस वक्त फीका हो गया, जब वापसी में बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल हो गया.

ये नजारा किसी क्रिकेट मैच के जैसा था. जैसे कोई बाल हवा में हो और फील्डिंग में लगा खिलाड़ी उसे शानदार तरीके से अपनी हथेलियों में पकड़ लेता है. स्पेसएक्स के मुताबिक बूस्टर के कैच तो पहले भी हो चुके थे, लेकिन स्पेशशिप का ऑर्बिटल स्पीड से वापस आना, वायुमंडल में री-एंट्री करके दबाव झेलना, पलटना और हवा में रुककर आर्म्स में आना ये चमत्कार पहले कभी नहीं हुआ था. 

सांसे थामकर लोगों ने देखा दुर्लभ नजारा

स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ की वजह से ये मिशन कामयाब रहा. इस शिप ने 14 नवंबर को अमेरिका के टेक्सास स्थित स्पेसएक्स के लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी थी. करीब 22 घंटे अंतरिक्ष में रहने के बाद 15 नवंबर को यह वापस लॉन्च टावर पर पहुंचा. भारतीय समय के मुताबिक, यह आज तड़के करीब 02:52 बजे वापस लौटा. इस दौरान इसने धरती के करीब 14 चक्कर लगाए.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More