App

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल पहले भारत छोड़ने के बाद अब किया बड़ा ऐलान

IPL के संस्थापक ललित मोदी ने 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है. परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने का जश्न मनाया.

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल पहले भारत छोड़ने के बाद अब किया बड़ा ऐलान
Image Credit: Lalit Modi

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने ऐलान किया है कि 15 सितंबर 2026 को उन्हें आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. उन्होंने इसे अपने लिए गर्व की बात और एक बेहद निजी उपलब्धि बताया है. ललित मोदी ने शनिवार को ऑक्सफोर्ड यूनियन में बोलते हुए यह घोषणा की. इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता पाने के अपने सफर और यूनाइटेड किंगडम के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बात की.

ललित मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 15 सितंबर को उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के बीच एक खास समारोह में ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि UK कई सालों से उनका घर रहा है और वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के लिए उनके मन में गहरा सम्मान है. ललित मोदी ने लिखा, 'ब्रिटिश नागरिक बनना एक सम्मान और जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ स्वीकार करता हूं.'

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता

अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से भरे अपने जीवन को याद करते हुए, ललित मोदी ने कहा कि वह अब उस देश में सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्सुक हैं, जिसे वह गर्व से अपना घर कहते हैं. उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें इस यादगार मौके पर यह खबर साझा करने का अवसर दिया.

ललित मोदी ने बताया कि यह घोषणा इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन किंग चार्ल्स तृतीय का जन्मदिन भी है. उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत इन शब्दों के साथ किया, 'गॉड सेव द किंग!' पूर्व क्रिकेट प्रशासक की यह घोषणा, 2010 में उनके भारत छोड़ने के कई सालों बाद आई है. उस समय IPL से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही थी. तब से वह UK में ही रह रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More