App

बिहार में सुबह-शाम छा रहा कोहरा, जानें आज संध्या अर्घ्य पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

नहाय-खाय और खरना के बाद आज बारी संध्या अर्घ्य की है. बिहार में मौसम ने करवट ले लिया है. सुबह-सुबह राज्य के कई जिलों में कोहरा देखने को मिल रहा है.

बिहार में सुबह-शाम छा रहा कोहरा, जानें आज संध्या अर्घ्य पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Image Credit: छठ पूजा वेदर अपडेट (AI IMAGE)

लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर बिहार में उत्साह का माहौल चरम पर है. आज (15 नवंबर, 2026) संध्या अर्घ्य है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और ठंड की धीरे-धीरे शुरुआत हो रही है. सुबह और शाम के समय हल्की सिहरन महसूस की जा रही है और सुबह के वक्त प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे के छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के दायरे में दर्ज किया जा सकता है.

उत्तर पश्चिम बिहार- पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, उत्तर मध्य बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

इसी प्रकार उत्तर पूर्व बिहार- सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा. दक्षिण पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के दायरे में बना रहेगा. राहत की बात यह है कि अगले सात दिनों तक राज्य में बारिश या किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. सुबह के वक्त कोहरे और ठंड का असर बरकरार रहेगा. ऐसे में घाट पर जाते समय शॉल-स्वेटर साथ में लेकर जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More