App

Chhath Puja 2026: अक्षरा सिंह ने लगातार तीसरे साल रखा व्रत, पंकज त्रिपाठी ने गांव की यादें साझा कर की ये खास अपील

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगातार तीसरे साल छठ का व्रत कर रही हैं. तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गोपालगंज के लोगों को छठ की बधाई देते हुए अपने गांव की यादें साझा की.

Chhath Puja 2026: अक्षरा सिंह ने लगातार तीसरे साल रखा व्रत, पंकज त्रिपाठी ने गांव की यादें साझा कर की ये खास अपील
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत खरना पूजा के साथ हो चुकी है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर बिहार समेत देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी लगातार तीसरे साल छठ महापर्व का व्रत कर रही हैं. इस खास मौके पर जी मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने छठ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सभी सवालों का बेहद खूबसूरती से जवाब दिया. अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ उनके लिए आस्था और विश्वास का पर्व है. वहीं, बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशी और श्रद्धा के साथ छठ मनाएं. छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं.

आज महापर्व का दूसरा दिन है

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. आज महापर्व का दूसरा दिन है और व्रती खरना की तैयारी में जुटे हैं. घरों में खरना का प्रसाद बनाने की तैयारियां चल रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम भी किया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों को सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. महापर्व को लेकर पूरे बिहार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

पंकज त्रिपाठी ने भी दी शुभकामनाएं 

वहीं, बॉलीवुड अभिनेता और गोपालगंज के लाल पंकज त्रिपाठी ने भी जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने गांव में मनाए जाने वाले छठ महापर्व को याद किया और इससे जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं. इस दौरान उन्होंने गोपालगंज के सभी लोगों को छठ की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की. साथ ही उन्होंने लोगों से जलाशयों को साफ रखने की अपील भी की. उन्होंने छठ महापर्व की पवित्रता और परंपरा को बनाए रखने के साथ-साथ जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया.

श्रवण कुमार ने सूर्य महोत्सव का किया उद्घाटन 

इधर, लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नालंदा के प्रसिद्ध औंगारी धाम में भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने औंगारी धाम पहुंचकर औंगारी ट्रस्ट की ओर से आयोजित औंगारी धाम छठ मेला और कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सूर्य महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, अरिस्टो फार्मा के निदेशक भोला बाबू समेत कई विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूर्य महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य औंगारी धाम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है. इस बार छठव्रतियों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

रिपोर्ट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो