App

जेल से रिहा हुईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर: उत्तराखंड पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहूंगी

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को देहरादून पुलिस ने रिहा कर दिया है. वह शनिवार को सहारनपुर अपने घर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पुलिस पर अपहरण करने का आरोप लगाया.

जेल से रिहा हुईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर: उत्तराखंड पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहूंगी
Image Credit: जी संवाददाता

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सुर्खियों में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सहारनपुर अपने घर पहुंचीं. घर पहुंचते ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया. उर्मिला सनावर ने दावा किया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में नार्को टेस्ट को लेकर सीबीआई की प्रक्रिया चल रही थी और इसी बीच उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें सहारनपुर स्थित घर से हिरासत में ले लिया. उन्होंने यह भी कहा कि उनका नार्को टेस्ट गुजरात में होगा.

बिना वारंट हिरासत में लेने का आरोप

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना वारंट दिखाए रात के समय सहारनपुर से उठाया गया. उनका दावा है कि पुलिस की कई गाड़ियां उनके घर पहुंचीं और उन्हें आंखों पर पट्टी बांधकर रानीपुर थाने ले जाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें परिजनों से बातचीत तक नहीं करने दी गई. उर्मिला के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ का मुख्य केंद्र अंकिता भंडारी प्रकरण और सीबीआई की ओर से उनसे पूछे गए सवाल थे.

एक और सनसनीखेज दावा किया

उर्मिला सनावर ने बातचीत के दौरान एक और सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि दर्शन भारती की ओर से उन्हें 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी देने का प्रलोभन दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि इससे पहले 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. उर्मिला ने कहा कि वह अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं और किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगी. हालांकि, इन कथित ऑफरों को लेकर उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है.

कोर्ट में पेशी से पहले हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अक्टूबर महीने में हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया था. उन पर उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी. उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब एक दिन बाद ही उन्हें अंकिता भंडारी केस में कोर्ट में पेश होना था.

(सहारनपुर से नीना जैन की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो