)
US Midterm Election: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिडटर्म इलेक्शन होने वाले हैं. इसको लेकर सभी उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरों के साथ तैयारियां कर रही हैं. खासतौर से उम्मीदवार भारतीय-अमेरिकी वोटर्स को साधने की पूरी कोशिश में जुटे हैं. इसके लिए कोई मंदिरों में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है, तो कई इंडियन रेस्टोरेंट्स जाकर भारतीय खाना बना रहा है.
बता दें कि अमेरिका में भारतीय मूल के काफी लोग रहते हैं, जो चुनाव में बड़ा वोटर बेस भी बनते हैं. मिड टर्म चुनावों को लेकर भारतीय समुदाय की बड़ी जनसंख्या वाले कई राज्यों में उम्मीदवार बढ़-चढ़कर उनसे मिल रहे हैं. कई उम्मीदवार मंदिर तो कुछ दिवाली इवेंट में शामिल होते भी दिखे.
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टालारिको ने टेक्सास में इंडियन-अमेरिकन वोटर्स को साधने के लिए इंडियन रेस्टोरेंट पहुंचकर डोसा बनाया. यह रेस्टोरेंट डलास के पास इरविंग में स्थित है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहा है. टालारिको ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट पहन तवे पर डोसा का बैटर डाल उसमें आलू की फिलिंग डाली. उन्होंने डोसे के केले के पत्ते पर भी परोसा, जिसकी वहां मौजूद लोगों ने जमकर तारीफ की. टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं और समर्थकों के भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियां करने का मामला भी सामने आया है, जबकि यह राज्य रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है.
जेम्स ब्लंट नाम के एक टेक्सास के बिजनेसमैन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर टालारिको की जमकर तारीफ की है. उन्होने कहा कि एक पार्टी लोगों के बीच बंटवारा कर रही है, तो वहीं दूसरी पार्टी भारतीय चावल से बने डोसा परोस रही है. उन्होंने डोसा को भी बेहद स्वादिष्ट बताया.
Texas Democratic US Senate candidate @jamestalarico making a mouth watering masala dosa in Dallas! https://t.co/z02BqoRSxr
— Nathan Punwani (@npunwani) October 30, 2026
अमेरिका में कई उम्मीदवार इंडियन-अमेरिकन वोटर्स तक पहुंच बनाने के लिए दिवाली इवेंट और मंदिरों पर भी पहुंच रहे हैं. कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने भी एक दिवाली इवेंट में हिस्सा लिया. उनके साथ डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जेनिफर बाराहोना भी वहां पहुंची.
ओहायो के कांग्रेसमैन ग्रेग लैंड्समैन भी शेरॉनविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर के 11वें पाटोत्सव में शामिल हुए.
Thank you to the BAPS Hindu community for welcoming me to their temple to celebrate 11 years since opening. It was a beautiful celebration filled with faith and community. https://t.co/QwdzuDGZi8
— Congressman Greg Landsman (@RepGregLandsman) October 26, 2026
उनके अलावा न्यू जर्सी के अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर भी अक्षरधाम मंदिर में आयोजित दिवाली इवेंट में शामिल हुए. मिशिगन के कांग्रेसमैन जॉन जेम्स भी स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने हिंदू परंपराओं और इंडियन-अमेरिकन लोगों से बातचीत की. कांग्रेसमैन रैंडी फाइन और स्कॉट पेरी भी मिड टर्म इलेक्शन से पहले पेंसिल्वेनिया के हैरिसबर्ग स्थित एक हिंदू मंदिर पहुंचे.