SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2 टिकट एक स्क्रैच और 5 करोड़ का जैकपॉट: पति के तोहफे से करोड़पति बनी महिला, अब घूमेगी पूरी दुनिया

सोचिए, आपके पार्टनर ने आपको गिफ्ट में सिर्फ 2 लॉटरी टिकट दिए हों और उसे स्क्रैच करते ही आप सीधे 5 करोड़ के मालिक बन जाएं. सुनने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन अमेरिका के वर्जीनिया में एक महिला के साथ यह सच हो गया. आइए जानते हैं पूरा मामला...

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 17, 2026, 04:07 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 04:22 PM IST
Image Credit: AI जनरेटेड इमेज
Join

एक कहावत है, देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ कर देता है. कुछ ऐसा ही अमेरिका में रहने वाले एक पति-पत्नी के साथ हुआ है. यहां पति ने पत्नी को एक छोटा सा गिफ्ट दिया और इस तोहफे ने कुछ ही मिनटों में कपल को करोड़पति बना दिया. पत्नी की किस्मत इतनी अच्छी निकली कि वह सीधे 5 करोड़ रुपये की मालकिन बन गई. अब यह कपल पूरी दुनिया घूमने की प्लानिंग में जुट गया है.

वर्जीनिया लॉटरी अधिकारियों के अनुसार, जिस कपल ने यह लॉटरी जीती है वह बेडफोर्ड काउंटी में रहता है. उन्होंने बताया कि वर्जीनिया के फॉरेस्ट इलाके में वॉटरलिक रोड पर 'क्विक-ई फूड्स' स्टोर है, जहां से पति ने 'गोल्ड 7s' (Gold 7s) के दो स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट खरीदे थे.

वो घर पहुंचा और दोनों टिकट टेबल पर रख दिए. इसके बाद पत्नी के पास गया और उससे मुस्कुराते हुए कहा कि यह उसके लिए एक छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट है.

स्क्रैच करते ही उड़ गए होश

पत्नी ने अपनी किस्मत आजमाई और टेबल पर रखी टिकटों को स्क्रैच करना शुरू कर दिया. जैसे ही उसने पहला टिकट स्क्रैच किया, उसमें गेम का सबसे बड़ा प्राइज यानी पूरे 577,777 डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये) का जैकपॉट निकल आया. शुरुआत में दोनों को इस पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब कंफर्म हुआ तो दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

इतनी बड़ी रकम से क्या करने का है प्लान?

इस कपल ने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि वे इस सरप्राइज जैकपॉट की मदद से पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं. वे खूबसूरत जगहों की सैर करेंगे और ट्रैवलिंग का खर्च इसी रकम से पूरा करेंगे. यानी यह कपल अब वर्ल्ड टूर प्लान कर रहा है.

फ्लोरिडा में खुला था 6,700 करोड़ का महा-जैकपॉट

जुलाई 2026 में एक ऐसा ही मामला अमेरिका के फ्लोरिडा से भी सामने आया था, जहां एक शख्स ने सिर्फ एक लॉटरी टिकट खरीदा था और वो अरबपति बन गया था. सीबीएस न्यूज के अनुसार, शख्स ने 'मेगा मिलियंस' (Mega Millions) टिकट पर पूरे 803 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,700 करोड़ रुपये जीते थे. इस लॉटरी का लकी ड्रॉ 28 जुलाई को निकला था. जीतने वाले लकी नंबर्स थे 34, 48, 49, 59, 70 और गोल्ड मेगा बॉल नंबर 12. यह टिकट ब्रैडेंटन शहर के एक छोटे से 'Wawa' स्टोर से खरीदा गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES