App

कुर्सी बचाने के लिए मुनीर का खतरनाक खेल: ईरान की पीठ में छुरा घोंपेगा पाकिस्तान, नूरखान बेस से US की साजिश का खुलासा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव लगातार बढ़ रहा. इस बीच पाकिस्तान में विदेशी कार्गो विमानों की लैंडिंग से हड़कंप मचा है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस से ईरान पर हमला करने की प्लानिंग कर रहा है.

कुर्सी बचाने के लिए मुनीर का खतरनाक खेल: ईरान की पीठ में छुरा घोंपेगा पाकिस्तान, नूरखान बेस से US की साजिश का खुलासा
Image Credit: पाकिस्तान से ईरान पर हमला करने की तैयारी में अमेरिका? (फोटो- एआई)

अमेरिका और ईरान के बीच इस समय भारी तनाव है. हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि अभी ईरान पर हमले की कोई योजना नहीं है, लेकिन इससे इतर एक अहम खबर सामने आई है. पाकिस्तान में अचानक विदेशी सैन्य विमानों की आवाजाही बढ़ी है, जिसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है.

दरअसल, कयास लगाए जा रहा है कि अमेरिका पाकिस्तान की जमीन से ईरान के खिलाफ कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है. कहा जा रहा है कि रूस, चीन और यूएई जैसे देशों के सैन्य कार्गो विमान हाल में ही पाकिस्तान में नजर आए हैं. इन विदेशी विमानों के कराची में पहुंचने के बाद पूरी दुनिया में कई सवाल खड़े हुए हैं.

पाकिस्तान की रणनीतिक भूमिका पर उठे सवाल

माना जा रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका और ईरान के बीच अगर कोई बड़ा सैन्य टकराव होता है, तो पाकिस्तान की इसमें अहम रणनीतिक भूमिका हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तान में जो बड़े विमान उतरे हैं, उनमें रूस का आईएल-76 एमडी (IL-76MD) विमान शामिल है. वहीं, एक एएन-124 (AN-124) कार्गो विमान के होने की खबर भी सामने आई है.

पाकिस्तान क्यों पहुंच रहे दूसरे देशों के विमान

चीन, यूएई और रूस के इन मालवाहक विमानों के लगातार पाकिस्तान पहुंचने की चर्चा चारों ओर की जा रही है. लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इन विमानों के जरिए लाया क्या जा रहा है और इन विमानों के पाकिस्तान में पहुंचने का मकसद क्या है.

पाकिस्तान में बढ़ रही इन गतिविधियों ने खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान में संभावित टकराव से पहले पाकिस्तान एक बड़े निगरानी केंद्र के रूप में उभर रहा है. हालांकि, इस पूरे संकट में पाकिस्तान का क्या रोल होगा, इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

चीन ने रूस को दी बड़ी चेतावनी

इन सबके बीच एक अन्य खुफिया जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया कि चीन ने रूस को एक अहम चेतावनी दी है. चीन ने मॉस्को को अलर्ट किया कि अमेरिका ईरान पर एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस संभावित हमले के लिए पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस से कर सकता है.

चीन की चेतावनी के बाद ये मामला संवेदनशील हो गया है. ऐसे में कराची में रूस, चीन और यूएई के सैन्य विमानों का पहुंचना कोई आम बात नहीं है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौर में पाकिस्तान की भूमिका पूरी तरीके से जांच के घेरे में है.

क्या है इन जहाजों का पाकिस्तान में आने का मतलब

इस पूरे मामले पर कर्नल शैलेंद्र सिंह (रिटायर्ड) का कहना है कि पिछले एक से दो हफ्तों में देखा जाए, तो पाकिस्तान में कुछ गतिविधियां बढ़ी हैं. नूर खान एयरबेस, कराची बेस पर गतिविधियां बढ़ी हैं. इन जगहों पर यूएई के कार्गो सैन्य विमान लैंड कर रहे हैं. चीन के जहाज आ रहे हैं, रूस के जहाज आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यूएई और यूएस के जहाजों को लेकर यही कहा जा सकता है कि वे सामान ला रहे हैं. उन्हें पाकिस्तान को सपोर्ट करना ही करना है. चीन के विमान इसलिए आ रहे हैं,क्योंकि ईरान से युद्ध के दौरान बात बढ़ती है, तो तेहरान एक मिनट भी देरी किए बिना पाकिस्तान पर स्ट्राइक करेगा. वहीं, रूस के कार्गो विमान कोई मिलेट्री सपोर्ट लेकर नहीं आएगा.

भारत भी रख रहा स्थिति पर नजर

बता दें इस घटनाक्रम पर भारत और इजरायल नजर बनाए रखे है. दोनों देश चीन की ओर से रूस के साथ शेयर की गई खुफिया चेतावनी का आकलन करने जुटे हैं. इस अलर्ट में दावा किया गया है कि ईरान पर अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है. इस पूरे प्रकरण में पाकिस्तान की संभावित भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More