2027 में भी बरसेंगे बारूद: क्या ईरान-अमेरिका में अभी नहीं थमेगी जंग, तेहरान का आरोप- चालबाजी से बाज नहीं आ रहे ट्रंप; भुगतेंगे गंभीर परिणाम
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ रहा है. हाल में ही ईरान ने एक बार फिर से अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी है और कहा कि ट्रंप अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है.
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. इस बीच बहरीन के ठिकानों से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य तक तेहरान और अमेरिका के बीच टकराव फिर से चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है. उसके इलाके में घुसपैठ कर रहा है.
ईरान का कहना है कि चेतावनी के बावजूद जब अमेरिका पीछे नहीं हटा, तो ईरान को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ेगी. हालांकि, इस कार्रवाई को ट्रंप सियासी रंग देने में जुट गए हैं. ट्रंप का कहना है कि मध्यावधि चुनाव में जो हुआ, उससे ईरान ज्यादा आक्रामक हो गया है. यही वजह है कि होर्मुज पर टकराव बढ़ गया है.
IRGC ने किया बड़ा दावा
इन सबके बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने बड़ा दावा किया है. आईआरजीसी का कहना है कि बहरीन के सैन्य ठिकानों पर तैनात अमेरिका के दो पैट्रियट एयर डिफेंस रडार सिस्टम को मिसाइल और ड्रोन से उड़ा दिया. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ईरान अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव के बाद ज्यादा आक्रामक हुआ या फिर अमेरिका की तानाशाही रवैये का जवाब ईरान ने बारूदी बमबारी से दिया?
इस बीच आईआरजीसी ने कहा कि ईरान ने यह जवाब अमेरिका के कथित हवाई क्षेत्र उल्लंघन और हेंगम द्वीप पर रडार ठिकाने पर किए गए हमले का दिया है. ऐसे में सवाल फिर वही खड़ा हो रहा है कि क्या अमेरिकी सेना ईरान में अब भी टकराव की स्थिति में खड़ी है? जबकि अमेरिकी जनता चुनाव में ट्रंप के बारूदी अरमानों पर पानी फेर चुकी है. फिर भी ईरान का दावा है कि अमेरिका जंग को भड़काने की साजिश रच रहा है.
बहरीन में हमले में काफी नुकसान
इधर, बहरीन ने कहा कि ईरानी हमले में एक औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुआ, जहां आग लग गई. जिसको बुझाने के लिए दमकल और सिविल डिफेंस टीमें को लगाया गया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तेल टैंकरों पर हमलों और अमेरिकी ड्रोन गिराने के दावों ने समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है.
जंग को सियासी रंग देने में लगे ट्रंप?
गौरतलब है कि जैसे-जैसे होर्मुज स्ट्रेट पर बारूदी जंग की ज्वाला भड़क रही है, अमेरिका को ईरान की तरफ से चुनौती मिल रही है. अब इसी बात सियासी फायदा उठाने की कोशिश में ट्रंप भी लग गए हैं. हाल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैंने 3 नवंबर की मध्यावधि चुनावों के बारे में दो बातें कही थीं. एक, डेमोक्रेट्स जीतेंगे तो शेयर बाजार गिरेगा, जो गिर चुका है।
ट्रंप ने यह भी कहा कि पिछले एक हफ्ते में ईरान ने पिछले एक साल से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें दागीं, लेकिन चिंता न करिए सब मार गिराई गईं, कोई नुकसान नहीं हुआ। ईरानी नेता डेमोक्रेट्स को कमजोर और नाकारा मानते हैं, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगा! अंत में अमेरिका ही जीतेगा!
अमेरिका और ईरान में चरम पर पहुंचा तनाव
गौर करने वाली बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने ये दावा यूं ही नहीं किया, बल्कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ा है, जिस कारण आसमान पर उड़ते अमेरिकी ड्रोन्स को ईरान निशाना बना रहा है. अमेरिका की आक्रामकता के जवाब में ईरान ने बहरीन के अल-रिफा और अवाली सखीर एयरबेस पर अमेरिकी सेना के दो रडार को निशाना बनाया है.
ईरान ने यहां तक दावा किया है कि इससे पहले अमेरिकी सेना के एक एमक्यू-1 प्रिडेटर ड्रोन और एक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन ने ईरान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था. ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके हवाई क्षेत्र में किसी भी तरह की घुसपैठ का कड़ा जवाब दिया जाएगा. जब अमेरिका चेतावनी के बाद भी पीछे नहीं हटा, तो ईरान ने अपनी मिसाइलों और ड्रोन्स की मदद से पलटवार किया.अब इसी को ट्रंप सियासी हथियार बनाकर जनता को कोस रहे हैं.
ट्रंप ने क्यों जनता को कोसा
ट्रंप ने यह संदेश देने की कोशिश में लगे हैं कि जब तक अमेरिकी जनता का समर्थन उनके साथ था, तब तक ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तगड़ी हुई. ईरान भी अमेरिका के आगे घुटनों पर खड़ा था, लेकिन जब से मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन को झटका लगा, तब से ईरान और ज्यादा आक्रामक हो गया.
ईरान भी कर रहा पलटवार किया
हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि अमेरिका भले ही ईरान के खिलाफ ज्यादा भारी रहा हो, लेकिन ईरान ने कभी अमेरिका के जंगी मंसूबों के आगे घुटने नहीं टेके. जब-जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ बमबारी की. ईरान ने भी पलटवार किया. जैसे 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर संयुक्त हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करके जवाब दिए.
ईरान का दावा- अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया
फिलहाल पिछले कुछ दिनों में भी टकराव बढ़ा है. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने अमेरिकी दखलनदाजी को चुनौती दी है. 21 नवंबर को ओमान के खासाब के पास दो टैंकरों पर प्रोजेक्टाइल लगने की घटनाएं शामिल हैं. वहीं 22 नवंबर को अमेरिकी MQ-9 और MQ-1 ड्रोन गिराने का दावा ईरान कर चुका है. इससे अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ चुका है.
सवाल है कि ट्रंप ने ये दावा क्यों किया कि ईरान अब ज्यादा आक्रामक हो रहा है. क्या अमेरिका खुफिया एजेंसी को ईरान की तरफ होने वाले बड़े हमले की रिपोर्ट मिली है?. क्या इसीलिए अमेरिका अलर्ट हो गया है?.और ट्रंप इस टकराव का सियासी फायदा उठाने के लिए जनता के जनमत पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ताकि आगे चुनावों में फायदा मिल सके. (इनपुट- ब्यूरो रिपोर्ट, ज़ी न्यूज)
यह भी पढ़ें: दुश्मन से डील, 100 से ज्यादा सीक्रेट्स लीक... चीन ने गद्दार अधिकारी को सुनाई मौत की सजा
यह भी पढ़ें: SPY MAN, चिप, चाहत और चीन: एलिस- जेन्सन और 'वो' की सनसनीखेज स्टोरी, एनवीडिया CEO संग सीक्रेट अफेयर पर नया खुलासा