)
Jensen Huan Spying Scandal: एनवीडिया स्कैंडल मामले में आरोपी जासूस और चीनी महिला एलिस हुआंग को लेकर एक और खुलासा हुआ है. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस कंपनी के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव जेन्सेन हुआंग के साथ सीक्रेट अफेयर के दौरान एक साल से भी जयादा समय तक चीन की टॉप इंटेलिजेंस एजेंसी के एक अधिकारी के संपर्क में रही.
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट में US इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स से परिचित कई लोगों का हवाला देते हुए बताया गया कि एलिस हुआंग 2025 के स्प्रिंग से 2026 के फॉल तक चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के एक ऑफिसर के टच में थीं. यह समय जेन्सेन हुआंग के साथ उनके रिश्ते के कम से कम कुछ हिस्से से मेल खाता है. उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिपमेकर के चीफ एग्जीक्यूटिव के पद से इस्तीफा दिया था.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिकी इंटेलिजेंस की ओर से इकट्ठा किए गए सबूतों से पता चलता है कि एलिस हुआंग के बिजनेस पार्टनर कांग वेई ने भी उसी चीनी इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ काम किया था. एलिस इस शख्स को अपना पति भी बताती थी. रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग के MSS के साथ कॉन्टैक्स की लिमिट और समय के साथ ही कांग वेई के इस प्रक्रिया में शामिल होने की कोई रिपोर्ट पहले नहीं दी गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग के चीनी जासूसी एजेंसी के साथ कॉन्टैक्ट न केवल एनवीडिया के पूर्व CEO के साथ उनके रिश्ते से मेल खाते थे, बल्कि उस समय से भी मेल खाते हैं जब उनकी कंपनी 'मेगास्पीड' बड़ी मात्रा में एडवांस्ड एनवीडिया चिप्स खरीद रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ चिप्स साउथ-ईस्ट एशिया के डेटा सेंटर्स में गए, जो 'अलीबाबा' जैसी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों को सर्विस देते थे. ये भी शक जताया जा रहा है कि इनमें से कुछ चिप्स चीन में स्मगल किए गए थे.
एलिस हुआंग पहले सिंगापुर की कंपनी 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' की हेड थीं, जो एनवीडिया का एक बड़ा कस्टमर था. कंपनी का चिप सेल्स में अरबों डॉलर का हिस्सा था. अमेरिकी अधिकारी चीन को एडवांस्ड एनवीडिया AI चिप्स के शिपमेंट में मदद मिलने की चिंता को लेकर साल 2024 से कंपनी की जांच कर रहे हैं. हालांकि, US एडमिनिस्ट्रेशन ने इन आरोपों को पक्के तौर पर साबित नहीं किया है. 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि एलिस हुआंग के बारे में शुरुआती शक को जासूसी की पक्की बात न मानें. US अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि जस्टिस डिपार्टमेंट इस नतीजे पर नहीं पहुंचा है कि एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं.