App

IPhone जैसा डायनामिक आइलैंड ला सकता है Samsung, Galaxy S27 सीरीज में बदलेगा नोटिफिकेशन दिखने का तरीका

सैमसंग अपनी आने वाली Galaxy S27 सीरीज और One UI 9.5 अपडेट में आईफोन के डायनामिक आइलैंड जैसा फीचर ला सकता है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक मोमेंट इफेक्ट नाम की ये सुविधा सेल्फी कैमरे के पास लाइव नोटिफिकेशन और खेल के स्कोर जैसे अपडेट दिखाएगी.

IPhone जैसा डायनामिक आइलैंड ला सकता है Samsung, Galaxy S27 सीरीज में बदलेगा नोटिफिकेशन दिखने का तरीका

सैमसंग अपनी आने वाली Galaxy S27 सीरीज में आईफोन के डायनामिक आइलैंड जैसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. ताजा लीक के मुताबिक कंपनी इसे नए सॉफ्टवेयर One UI 9.5 के साथ पेश कर सकती है.

इस बदलाव के बाद फोन की स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में लाइव अपडेट्स एक कैप्सूल जैसे आकार में दिखाई देंगे. खबर है कि सैमसंग इस नए फीचर को मोमेंट इफेक्ट नाम दे सकता है.

इससे पहले ऐप्पल, ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड अपने फोन में इसी तरह की सुविधा दे चुके हैं. अब सैमसंग भी अपने यूजर्स को कुछ वैसा ही कुछ देने का प्लान कर रहा है.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

टेक वेबसाइट SamMobile ने एक वीडियो साझा कर इस फीचर की झलक दिखाई है. रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलैक्सी S27 सीरीज के लिए अपने लाइव नोटिफिकेशन के डिजाइन को नए तरह से तैयार कर रहा है.

शुरुआती सॉफ्टवेयर वर्जन में मोमेंट इफेक्ट नाम का ये नया ऑप्शन देखा गया है. इसका प्लान स्क्रीन पर दिखने वाली जरूरी जानकारियों को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाना है. इससे यूजर्स को बिना ऐप खोले ही ऊपर की पट्टी पर चल रही नोटिफिकेशन से साफ और तुरंत जानकारी मिल जाएगी.

खेल का स्कोर भी दिखेगा...

सॉफ्टवेयर कोड में इस फीचर से जुड़ा एक खास उदाहरण भी देखने को मिला है. इसमें लिखा है कि आप अपनी पसंदीदा टीम के स्कोर भी इस डायनामिक आइलैंड पर देख सकते हैं.

ये सुविधा गुगल स्पोर्ट्स से जुड़े चुनिंदा खेलों के लिए उपलब्ध होगी. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैच के दौरान स्कोर बदलने या टीम के जीतने पर स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में खास विजुअल इफेक्ट दिखाई देंगे.

लेकिन असल इस्तेमाल में ये इफेक्ट कैसे दिखेंगे और किस तरह काम करेंगे, इसकी जानकारी अभी पूरे तरीके से नहीं मिली है.

पुरानी जगह से हटेगी लाइव पट्टी

सामने आए वीडियो को देखकर लगता है कि गैलेक्सी S27 सीरीज का ये फीचर ओप्पो के ColorOS और वीवो के OriginOS जैसा काम करेगा. इस बदलाव का एक बड़ा असर फोन की मौजूदा डिजाइन पर भी पड़ सकता है.

अभी सैमसंग के फोन में लाइव अपडेट दिखाने वाला Now Bar स्टेटस बार में ऊपर बाईं तरफ दिखता है. नए अपडेट के बाद कंपनी इसे वहां से हटाकर बीच में सेल्फी कैमरे के चारों ओर शिफ्ट कर सकती है.

पहले भी आ चुका है नया अपडेट

सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए One UI 9.5 का बीटा वर्जन जारी किया है, जिसमें कई नए बदलाव देखने को मिले हैं. अब इसी सॉफ्टवेयर के अगले कदम के तौर पर गैलेक्सी S27 सीरीज में बड़े विजुअल सुधार की उम्मीद की जा रही है.

कैमरे के पास लाइव जानकारी दिखाने का तरीका यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है. इससे कैब की लोकेशन, म्यूजिक प्लेयर या लाइव स्कोर जैसी चीजें एक ही नजर में स्क्रीन के ठीक सामने दिख जाएंगी.

कंपनी की तरफ से कनफर्मेशन बाकी

फिलहाल ये सारी जानकारी शुरुआती सॉफ्टवेयर लीक पर आधारित है. सैमसंग ने अभी तक इस फीचर या इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ऐसे में ये कहना जल्दबाजी होगी कि गैलेक्सी S27 सीरीज के बाजार में आने तक लाइव नोटिफिकेशन्स में कौन-कौन से पक्के बदलाव शामिल किए जाएंगे. कंपनी टेस्टिंग के दौरान फीचर्स में फेरबदल भी करती रहती है.

इसलिए इस नए बदलाव की सही तस्वीर जानने के लिए अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More