SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दूर समंदर में प्रहार, रूस के युद्धपोत पर वार, रात के अंधेरे में यूक्रेन ने ढाया कहर, पानी में डूबा जहाज

सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'वैंटोर' के मुताबिक, हमले से तबाह हुए जहाज का अधिकांश हिस्सा समंदर में डूब गया है. इस जहाज की पहचान रूसी युद्धपोत मर्करी के रूप में हुई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 23, 2026, 06:35 IST | Updated: Nov 23, 2026, 07:03 IST
Image Credit: रूसी युद्धपोत तबाह (Photo- VideoGrab)
Join

यूक्रेन ने एक बार फिर से रूस पर तगड़ा पलटवार किया है. यूक्रेन ने इस बार रूसी वॉरशिप को ध्वस्त कर दिया है. जानकारी के मुकाबिक, संदिग्ध यूक्रेनी समुद्री ड्रोन ने लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह पर खड़े एक रूसी युद्धपोत को निशाना बनाया. ड्रोन के टकराने से युद्धपोत में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इस जहाज की पहचान रूसी युद्धपोत 'मर्करी' के रूप में हुई है. सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'वैंटोर' के मुताबिक, हमले से तबाह हुए जहाज का अधिकांश हिस्सा समंदर में डूब गया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज को आग के गोले के रूप में देखा जा सकता है. 

 

ईंधन भरने के लिए रुका था वॉरशिप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी युद्धपोत 'मर्करी' यहां पर ईंधन भरने और जरूरी सामान लेने के लिए बंदरगाह पर रुका हुआ था. बता दें कि मॉस्को और पूर्वी लीबियाई प्रशासन के बीच सहयोग समझौता हो रखा है. इसी के तहत मर्करी यहां विश्राम कर रहा था. लीबियाई प्रशासन ने इस ड्रोन अटैक की पुष्टि की है. 

लीबियाई प्रशासन ने हमले की पुष्टि की

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, लीबिया के सैन्य अधिकारियों ने रूसी युद्धपोत के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि यूक्रेन की ओर से इस बंदरगाह पर कई ड्रोन छोड़े गए थे. इनमें से 4 ड्रोन को हवा में मार गिराया गया, लेकिन 2 ड्रोन रूसी वॉरशिप से जाकर टकराए. इससे रूसी युद्धपोत पूरी तरह से तबाह हो गया है.

कई सैनिकों के मारे जाने की आशंका

स्थानीय मीडिया ने इस हमले में लीबिया और रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा भी किया है. हालांकि, उनकी सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, युद्धपोत से तीन ड्रोन टकराए थे. उधर, यूक्रेन और रूस किसी ने भी अभी तक इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- सऊदी गठबंधन ने किए हवाई हमले, तो हूतियों ने ड्रोन से किया पलटवार! 5 लोगों की गई जान, सना, ताइज और अदन में दहशत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES