भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /पुतिन के 'गूगल' पर जेलेंस्की का हमला: टैक्सी बुकिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक सबुकछ ठप, अपने ही घरों में 'लॉक' हो गए रूसी

पुतिन के 'गूगल' पर जेलेंस्की का हमला: टैक्सी बुकिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक सबुकछ ठप, अपने ही घरों में 'लॉक' हो गए रूसी

Ukraine Hit Russian Data Centres: लगभग 5 सालों से जारी रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. यूक्रेन ने भी रूस पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए उसके डाटा सेंटर को निशाना बनाया है. इतना ही नहीं उसने मॉस्को का गूगल कहे जाने वाली एक कंपनी को भी हमलों से ठप कर दिया.

Written ByShruti Kaul
Published: Oct 20, 2026, 10:18 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 10:21 AM IST
joinshare
पुतिन के 'गूगल' पर जेलेंस्की का हमला: टैक्सी बुकिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक सबुकछ ठप, अपने ही घरों में 'लॉक' हो गए रूसी

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग अब ड्रोन-मिसाइल और हथियार से आगे निकलकर डिजिटल वॉर तक पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि यूक्रेनी हमलों ने रूस के बैंक ऐप और टैक्सियों समेत इंटरनेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी 'यांडेक्स' के डेटा सेंटर को निशाना बनाया है.

'NBC' की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस स्थित सेंट पीटर्सबर्ग की ब्लॉगर इरिना ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट को बताया कि अचानक उनके घर की बिजली गुल हो गई. उसी दिन उन्हें घर का किराया भी देना था.  इरिना ने सोचा कि कुछ घंटों में सब ठीक हो जाएग, लेकिन वह कई दिनों बाद भी बिजली-पानी के बिल का पेमेंट नहीं कर पाईं और न ही अपने छोटे बच्चे के लिए खाना खरीद पाईं.  रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को की ओर से यूक्रेन में डाटा सेंटर्स को निशाना बनाने के कुछ हफ्तों बाद से ही ये हमले शुरू हुए. यूक्रेनी हमलों ने 8 अक्टूबर 2026 से 'यांडेक्स' के 5 प्रमुख डेटा सेंटर्स में से 3 को नुकसान पहुंचाया है.

रूस के 'गूगल' पर हमला 


बता दें कि 'यांडेक्स' रूस की एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसकी तुलना अक्सर गूगल से की जाती है. रूस की दैनिक दिनचर्या में यह लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. इतना ही नहीं रूस में अन्य प्लेटफॉर्म इसके डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ही निर्भर है. कई लोगों का कहना है कि वे टैक्सी बुक नहीं कर पा रहे और न ही खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं. कुछ लोग तोकंपनी की स्टोरेज सर्विस पर फाइलें भी नहीं खोल पा रहे. वहीं, कई लोगों की डिजिटल चाबियां ऑफलाइन होने पर वे अपने घर में भी नहीं घुस पाए.

'यांडेक्स' ठप होने से परेशान रूसी 


'यांडेक्स' की अधिकतर सर्विस कई जगहों पर वापस चालू हो गई है. हालांकि, कई लोग इसमें आई परेशानी के चलते अपना खर्चा नहीं चला पाए और न ही अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल कर पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि 'यांडेक्स' रूसी लोगों के लिए डिजिटल पेमेंट का भी काम करता है. मॉस्को के टैक्सी ड्राइवर्स भी ऑर्डर लेने और पेमेंट करने के लिए 'यांडेक्स' के टैक्सी ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इसमें आई खराबी के चलते उनके काम में काफी बाधा आई और वे कमाई नहीं कर पाए.    

यूक्रेन का रूसी टेक्नोलॉजी पर हमला 


'यांडेक्स' ने 9 अक्टूबर 2026 को कहा था कि कंपनी अपनी सर्विसेज बहाल करने के लिए काम कर रही है.  कंपनी ने कहा,' डेटा सेंटर यांडेक्स की बैकबोन हैं. इनका ऑपरेशन उन सर्विसेज के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं.' यूक्रेन का टारगेट केवल 'यांडेक्स' नहीं था, बल्कि रूस के सबसे बड़े बैंक, स्बरबैंक और टेक्नोलॉजी कंपनी वीके से संबंधित डेटा सेंटर्स को भी हाल के दिनों में निशाना बनाया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
WORLD NEWS