App

कॉकपिट में खूनी खेल: अब 2 और पायलट गिरफ्तार! ओमानी को-पायलट हम्माम के साथ कर चुके हैं काम

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में भारतीय पायलट पर हुए हमले के कुछ दिन बाद दुबई दो और पायलट को पकड़ा गया है, दावा है कि उन्हें आतंकवादी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है.

कॉकपिट में खूनी खेल: अब 2 और पायलट गिरफ्तार! ओमानी को-पायलट हम्माम के साथ कर चुके हैं काम

दुबई से तेल-अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट के कॉकपिट में हुई चाकूबाजी की घटना के जख्म अभी सूखे नहीं थे कि दुबई से दो और पायलट्स को गिरफ्तार किया गया है. दावा किया जा रहा है कि ये दोनों पायलट्स मालदीवियन हैं, जिन्हें शनिवार को आतंकवादी हमले की साजिश रचने के संदेह में पकड़ा है. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों इजरायल भी जा चुके हैं और उससे भी बड़ी बात यह कि दोनों ही पायलटों ने पहले हमाम अल-हमामी के साथ काम किया था. ऐसे में कॉकपिट में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच का दायरा और बड़ा हो सकता है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पिछले शनिवार को दोनों पायलट्स को हिरासत में लिया. दोनों फ्लाईदुबई के कर्मचारी हैं. मालदीव के समाचार आउटलेट अधाधु ने बताया कि UAE में मौजूद मालदीव दूतावास ने अब उनके परिवारों को सूचित कर दिया है कि पायलटों को हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फ्लाईदुबई में काम कर रहे 6 मालदीवियन पायलटों में सबसे नए भर्ती हुए हैं. खबरों में कहा गया है कि इन्होंने हमाम अल-हम्ममी के साथ काम किया था, जो 30 सितंबर को विमान दुर्घटना के प्रयास के आरोपी ओमानी सह-पायलट हैं. हालांकि दोनों पायलटों पर अभी तक सार्वजनिक तौर पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था

इससे पहले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्ममी पहले ही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हमला करने के आरोप में गिरफ्तार है. यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में विमान के कप्तान स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया और विमान पर नियंत्रण करने की कोशिश की. भारतीय नागरिक मच्छार ने हमलावर का मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद एक आम यात्रियों ने कॉकपिट में एंट्री ली और विमान को सुरक्षित करने में मदद की. इस घटना के बाद विमान बीच में ही सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया गया. गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई.

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की स्मित की तारीफ

कैप्टन मच्छर को बोइंग 737 विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और वे 2022 से फ्लाईदुबई के साथ जुड़े हुए हैं. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'कैप्टन स्मिथ मच्छार एक हीरो हैं.' इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें 'सच्चा हीरो' बताया, जिन्होंने 174 लोगों की जान बचाई. इसके अलावा दुनियाभर के लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More