SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Nvidia की कमान टिम कुक को सौंपना चाहते हैं ट्रंप! इस्तीफे पर बोले- 'एक लीजेंड की जगह दूसरा लीजेंड'

Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक लीजेंड की जगह दूसरा लीजेंड ही आना चाहिए. उन्होंने एप्पल के पूर्व CEO टिम कुक को नया CEO बनाने की बात कही है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 12, 2026, 09:33 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 09:47 PM IST
Image Credit: AI की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग ने कथित अफेयर विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है. इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर टिप्पणी की है. ट्रंप ने कहा कि जेन्सन हुआंग की जगह पर Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) को Nvidia की कमान संभालनी चाहिए.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा,'अब जबकि Nvidia के CEO जेनसन हुआंग, जिन्होंने शानदार काम किया है, ने इस्तीफा दे दिया है, तो उनकी जगह लेने के लिए केवल एक ही शख्स है - Apple के टिम कुक. एक लीजेंड की जगह दूसरा लीजेंड.'

टिम कुक का नाम पिछले कई दिनों से चर्चा में है. प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म Kalshi पर लोग Nvidia के अगले CEO को लेकर दांव लगा रहे हैं. यहां टिम कुक के CEO बनने की संभावना एक समय 91 फीसदी तक पहुंच गई थी. इस रेस में Nvidia के अधिकारी इयान बक भी आगे बताए जा रहे थे. उन्हें एक समय में 42 फीसदी संभावना दी गई है. जबकि CFO कोलेट क्रेस को 27 फीसदी संभावना के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया है और कोलेट को ही यह जिम्मेदारी दी गई. हालांकि, उनको मिली यह जिम्मेदारी अस्थायी है.

यह भी पढ़ें: 1.2 अरब डॉलर की मालकिन, Microsoft से Nvidia तक का अनुभव... कौन हैं जेनसन हुआंग की उत्तराधिकारी कोलेट क्रेस?

ट्रंप के अलावा कई और दिग्गज भी टिम कुक को उस पद के लिए मजबूत दावेदार मान रहे हैं. Futurum Group के CEO डैनियल न्यूमैन ने CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जेन्सेन हुआंग जैसे दिग्गज के उत्तराधिकारी के रूप में Nvidia को अपने 'टिम कुक' की जरूरत होगी.

कौन हैं कोलेट क्रेस?

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल मौजूदा CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया है. कोलेट क्रेस 2013 में Nividia से जुड़ी थीं. इससे पहले वो माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को जैसी कंपनियों में भी लंबा समय बिता चुकी हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES