App

रामायण पार्ट 2 में दिखेगा लंका का अनदेखा भव्य अंदाज, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खोले युद्ध और वानर सेना के राज

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म दर्शक पसंद कर रह हैं. फिल्म के VFX, भव्य सेट से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की तारीफ हो रही है. फिल्म रामायण के कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार ने जी न्यूज को बताया कि 'रामायण पार्ट 2' में लंका का अनदेखा भव्य अंदाज देखने को मिलेगा. दूसरे पार्ट के लिए कॉस्ट्यूम भी तैयार करके रखे जा चुके हैं.

रामायण पार्ट 2 में दिखेगा लंका का अनदेखा भव्य अंदाज, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खोले युद्ध और वानर सेना के राज
Image Credit: रामायण कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार इंटरव्यू

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म के VFX,भव्य सीन और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग काफी चर्चा में हैं. फिल्म रामायण में अजय कुमार ने फिल्म में भगवान राम, लक्ष्मण और 'विद्युतजिह्वा' के कवच और विशेष आउटफिट्स को डिजाइन किया है. जी न्यूज से बातचीत में कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार ने बताया है कि 'रामायण पार्ट 2' फिल्म की 30 प्रतिशत शूटिंग पहले से हो चुकी हैं. दूसरे पार्ट के लिए कई कॉस्ट्यूम डिजाइन भी हो चुके हैं.

युद्ध सीन के लिए तैयार होगा खास आर्मर

अजय कुमार ने बताया है कि दूसरे पार्ट में भगवान राम और रावण के बीच का युद्ध बेहद खास होने वाला है. इस युद्ध के लिए खास आर्मर तैयार किया जा रहा है. फिल्म के पहले पार्ट में असम के पारंपरिक क्राफ्टसे केन आर्मर बनाया गया था. वहीं दूसरे पार्ट में भी खास तरह का आर्मर देखने को मिलेगा, जो कि रावण और राम युद्ध के लिए तैयार किया जाएगा. डिजाइनर के अनुसार राम और रावण का युद्ध काफी दिलचस्प होने वाला है.

वानर सेना का अलग अंदाज

रामायण के दूसरे पार्ट में पूरी वानर सेना का खास अंदाज देखने को मिलेगा. डिजाइनर के अनुसार अब तक रामायण में जिस तरह से वानर सेना को दिखाया गया था, नितेश तिवारी की रामायण में वानर सेना का अलग अंदाज देखने को मिलेगा. फिल्म में नई तकनीक और विजुअल का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा सुग्रीव की सेना और रावण की सेना को अलग-अलग अवतार में दिखाया जाएगा.

बाली-सुग्रीव के प्रसंग में होगा VFX का इस्तेमाल

डिजाइनर ने बताया है कि बाली और सुग्रीव से जुड़ा किस्सा बेहद खास होने वाला है. इस किस्से में लोगों को एक अलग ही अनोखी और भव्य विजुअल देखने को मिलेगा. रामायण के दूसरे पार्ट में कई नई चीजें दर्शकों को देखने को मिलेगी.

भव्या अंदाज में दिखेगी लंका

रामायाण के पहले पार्ट में अयोध्या को भव्या अंदाज में दिखाया गया है. वहीं दूसरे पार्ट में लंका, रावण दरबार की शानदार झलक देखने को मिलेगी. पार्ट 2 में लंका की भव्यता को दिखाया जाएगा. पार्ट 2 में हनुमान जी का लंका जाने वाले प्रसंग में लंका की दुनिया को बड़े लेवल पर दिखाया जाएगा. फिल्म में लंका का शाही अंदाज और मंदोदरी का पक्ष देखने को मिलेगा.

जनवरी में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार ने बताया फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी. इसके बाद उन्होंने बोला कि फिल्म की शूटिंग के लिए आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि रामायण पार्ट 2 की 30 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More