App

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजों को कैसे रोकेंगे कंगारू? पर्थ में पहला ODI, भारत में कब और कहां देखें लाइव?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत होने वाली है. पहला मुकाबला शुक्रवार (13 नवंबर) को पर्थ में खेला जाएगा. भारत में कब और कहां इस सीरीज को देख सकते हैं?

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजों को कैसे रोकेंगे कंगारू? पर्थ में पहला ODI, भारत में कब और कहां देखें लाइव?
Image Credit: इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजों को कैसे रोकेंगे कंगारू? पर्थ में पहला ODI (X)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो क्रिकेट फैंस को एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है. हैरी ब्रूक की अगुआई वाली इंग्लिश टीम कंगारुओं की धरती पर 3 मैचों की ODI सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला मुकाबला शुक्रवार (13 नवंबर) को पर्थ में खेला जाएगा. आइए इस सीरीज से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जानते हैं.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला ODI पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला 13 नवंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगा. कंगारू टीम की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की नजर संतुलित प्लेइंग इलेवन तय करने पर रहेगी. हालांकि, इस शृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना खेलेगी.

अनुभवहीन गेंदबाजों के साथ उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की घातक तिकड़ी मौजूद नहीं हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम में हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट और विल जैक्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज शामिल हैं. कंगारुओं के स्क्वॉड में स्पेंसर जॉनसन, जेवियर बार्टलेट और माहली बियर्डमैन जैसे गेंदबाज मौजूद हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है. उनके सामने इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी.

भारत में कब और कहां देखें लाइव?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एकदिवसीय सीरीज का रोमांच देखने के लिए भारतीय फैंस भी उत्साहित हैं. भारत में इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा.

ODI में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 162 ODI मुकाबले हुए हैं. कंगारुओं का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 92 मैचों में बाजी मारी है, जबकि 65 मुकाबले इंग्लैंड के नाम रहे हैं. पिछले 5 एकदिवसीय मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 3 जीते हैं और इंग्लैंड ने 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, जैक एडवर्ड्स, ज़ेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा, माहली बियर्डमैन, ओलिवर पीक, लियाम स्कॉट, एलेक्स कैरी

इंग्लैंड का स्क्वॉड: टॉम बैंटन (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, आदिल रशीद, लियाम डॉसन, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, जेम्स कोल्स, एडी जैक

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More