App

आसमान टूट पड़ा या कोई बड़ा खेल: अगले हफ्ते अचानक मिलेंगे ट्रंप-पुतिन-शी, चीन में क्यों जुट रही दुनिया की 3 बड़ी ताकतें?

इस वक्त कई देशों में तीन बड़ी महाशक्तियों के मिलन को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है. पुतिन, ट्रंप और शी जिनपिंग जैसे वैश्विक नेता जब आमने-सामने होंगे तो उनके विचार-विमर्श यानी मंथन में क्या निकल कर आएगा, उस पर चर्चा शुरू हो गई है. तमाम सवालों के बीच दुनियाभर की निगाहें इस हाईप्रोफाइल मेल-मुलाकात को लेकर आ रही खबरों पर टिक गई हैं.

आसमान टूट पड़ा या कोई बड़ा खेल: अगले हफ्ते अचानक मिलेंगे ट्रंप-पुतिन-शी, चीन में क्यों जुट रही दुनिया की 3 बड़ी ताकतें?
Image Credit: ट्रंप-पुतिन-शी (रॉयटर्स)

अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक अहम त्रिपक्षीय मुलाकात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आनन-फानन में हो रही इस मुलाकात में ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग अगले हफ्ते चीन के शेनझेन में एक-दूसरे से सीधी मुलाकात करेंगे. तीनों नेता APEC समिट से इतर भी मुलाकात कर सकते हैं. इस बैठक में दुनियाभर में मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करने के साथ खासकर ईरान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन युद्ध एजेंडे में नहीं रहेगा.

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते चीन में होने वाले एक शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं. व्हाइट हाउस ने इस खबर की पुष्टि कर दी है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने मीडिया को बताया कि अमेरिका, रूस और चीन के नेताओं की ऐतिहासिक बैठक ट्रंप के एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपेक समिट में शामिल होने के दौरान दक्षिणी शहर शेनझेन में होगी.

मॉस्को और बीजिंग ने साधी चुप्पी!

ओलिविया ने ये भी कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अन्य मुद्दों के अलावा वो दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने पर चर्चा करेंगे. राष्ट्रपति का मानना है कि इन हथियारों की संख्या बढ़ना बेहद खतरनाक है.'

एपेक समिट से इतर हो रही इस मुलाकात में दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों के नेता ईरान के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं. हालांकि अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होने की उम्मीद नहीं है.

इसी तरह न्यूज़ एजेंसी AP और Reuters के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि बैठक के बाद किसी समझौते की उम्मीद नहीं है. आपको बताते चलें कि मॉस्को और बीजिंग ने अभी इस बैठक को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

ट्रंप का कार्यक्रम

ट्रंप अगले बुधवार की देर रात चीन के शेनझेन पहुंचेंगे. ट्रंप की यह एशिया यात्रा मंगलवार को फिलीपींस में ASEAN शिखर सम्मेलन में शामिल होने से शुरू होगी. इसके बाद वो 21 सदस्यीय APEC के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. 

गुरुवार को ट्रंप की शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात होगी. 2025 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप और शी की यह चौथी मुलाकात होगी. 

ओलिविया ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप चीन की अपनी यात्रा का समापन अमेरिका के राष्ट्रपति, चीन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच त्रिपक्षीय बैठक के साथ करेंगे. क्योंकि उनकी इस यात्रा का मकसद अमेरिकी जनता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करना और हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के हितों को आगे बढ़ाना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More