SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फुकेट में तड़के मचा हाहाकार! इमारतों में धधकी भीषण आग, अब तक 11 लोगों की मौत; 36 घायल

थाईलैंड के फुकेट की एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इस आग ने कई अन्य इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया. आग दावानल की तरह तेजी से फैलने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे की वजह की जांच जारी है. मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 16, 2026, 10:23 IST | Updated: Nov 16, 2026, 11:08 IST
Image Credit: (@ThaiEnquirer)
Join

थाईलैंड के मशहूर पर्यटन द्वीप फुकेट में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग आसपास की कई इमारतों तक फैल गई. हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, आग एक ऐसी इमारत से शुरू हुई, जहां से गाड़ियां रेंट पर दिए जाने का कारोबार चलता था. इसके बाद आग आसपास की कई इमारतों तक फैल गई. आग की लपटें दूर तक देखी गईं. घायलों का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है.

जांच जारी

थाई अधिकारियों के मुताबिक ये आग सोमवार तड़के यानी सुबह 3:17 बजे लगी. दमकलकर्मियों को इस भीषण आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा. हादसे के बाद पीड़ितों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. घायलों में थाईलैंड और म्यांमार के नागरिक हैं. पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी है.

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

आग की यह घटना फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित मशहूर पाटोंग बीच के पास एक शहरी इलाके में हुई. फिलहाल आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है. सोमवार को हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं मौके पर खड़े तमाम दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. लाखों की गाड़िया आग में जमकर कबाड़ का ढेर बन गई.

बैंकॉक की बार में लगी आग की बुरी यादें ताजा

ये हादसा बैंकॉक में इसी साल जुलाई के महीने में एक बार में हुए भीषण अग्निकांड के चार महीने बाद हुआ. उस दुखद घटना में 27 लोगों की मौत हुई थी. मृतकों में 9 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल थीं. उस हादसे में करीब 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. उस दौरान नेशनल पुलिस चीफ कित्रात पानफेत ने बताया, था कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें ज्यादातर टॉयलट में मिले थे. दरअसल आग लगने पर वे घबराकर वाशरूम की ओर भागे थे, वहां कोई रोशनी नहीं थी. अंधेरे में धम घुटने और आग के असर वो बाहर नहीं निकल पाए थे.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES