App

शेयर बाजार की तबाही पर LIVE TV में एंकर के छलके आंसू, कैमरा चलता रहा और बंद हो गई आवाज

दक्षिण कोरिया में शेयर बाजार की भारी गिरावट पर चर्चा करते हुए टीवी एंकर किम आ-ह्यून लाइव शो में भावुक हो गईं. सैमसंग और SK Hynix के शेयरों में भारी गिरावट के बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

शेयर बाजार की तबाही पर LIVE TV में एंकर के छलके आंसू, कैमरा चलता रहा और बंद हो गई आवाज
Image Credit: वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट्स्

कई बार कुछ खबरें ऐसी आ जाती हैं कि उन्हें टीवी पर पढ़ते हुए एंकर्स भावुक हो जाते हैं. हाल ही में साऊथ कोरिया से एक ऐसी ही खबर आई है. यहां शेयर बाजार में आई गिरावट की खबर पढ़ते हुए एंकर लाइव टीवी पर ही रोने लगी. इस दौरान वो ठीक से बोल भी पा रही थी. साथ ही उन्होंने इन्वेस्टर्स को सहारा देते हुए कहा कि आप लोग उम्मीद मत खोइएगा.

25 नवंबर को 'Seoul Economic TV' के कार्यक्रम 'Kim Ah-hyun's Golden Stock' में वह दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार 'KOSPI' में आई भारी गिरावट का विश्लेषण कर रही थीं. इसी दौरान सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स समेत टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में नुकसान और अमेरिकी 'Nasdaq' में संभावित गिरावट की आशंका पर बात करते हुए उनकी आवाज लड़खड़ा गई. कुछ पल के लिए वह बोल नहीं पाईं. उन्होंने आंखें बंद कीं, खुद को संभालने की कोशिश की और फिर कार्यक्रम जारी रखा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्या एंकर ने भी इन्वेस्ट किया हुआ था?

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, टीवी एंकर ने मार्केट के खराब नजरिए के बावजूद इन्वेस्टर्स से उम्मीद न खोने और उतार-चढ़ाव के दौरान सब्र रखने की अपील की. हालांकि, ऐसी कोई पक्की जानकारी नहीं है जिससे पता चले कि किम ने पर्सनली उन स्टॉक्स या फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स में इन्वेस्ट किया था जिनकी बात हो रही है या यह पता चला हो कि खास तौर पर किस वजह से वह इमोशनल हुईं.

देखिए एंकर का वायरल वीडियो

कितना गिरा दक्षिण कोरिया का बाजार

बताया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर मार्केट 25 नवंबर को 4697.51 तक गिरा. AI सेक्टर में तेजी की वजह से सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में पहले जोरदार उछाल आया था, लेकिन बाद में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. अमेरिकी Nasdaq में भी कारोबार के दौरान 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी / इंडेक्स25 नवंबर की गिरावट
KOSPI6.16%
Samsung Electronics9.87%
SK Hynix11.05%
सैमसंग से जुड़ा लीवरेज्ड प्रोडक्ट15.21%

एक दिन पहले बाजार में आई थी तेजी

इस घटनाक्रम का दिलचस्प पहलू यह है कि 24 नवंबर को KOSPI में 6.32% की तेजी आई थी. लेकिन अगले ही दिन बाजार में भारी बिकवाली हुई और इंडेक्स फिर 5,000 के स्तर से नीचे चला गया. इस अचानक आए उलटफेर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More