SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका में फिर गोलीबारीः फ्लोरिडा के सिटीबैंक में खूनी खेल! फायरिंग में 2 की मौत, हमलावर भी ढेर

फ्लोरिडा में सिटीबैंक के बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि SWAT टीमों ने इमारतों की तलाशी ली.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 05, 2026, 07:07 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 07:43 AM IST
Image Credit: फ्लोरिडा के सिटीबैंक में खूनी खेल! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Join

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बाद गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार (4 नवंबर) को फ्लोरिडा में सिटीबैंक के बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी की घटना घटित हुई. इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है. मरने वालों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है. वहीं, सिटीबैंक में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि SWAT टीमों ने इमारतों की तलाशी ली. घटना को लेकर शेरिफ चैड क्रोनिस्टर ने बताया कि जांचकर्ताओं को लगता है कि यह एक टारगेटेड हमला था.

घटना से जुड़े वीडियो वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हमलावर के हाथों में घातक हथियार नजर आ रहा है. वीडियो में वह एक शख्स को शूट करता हुआ भी नजर आ रहा है. दूसरे वीडियो में हमलावर बिल्डिंग की तरफ आता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में लोगों में फैली दहशत को साफ देखा-सुना जा सकता है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर एक कार से आया था. उसकी कार ने काफी तोड़फोड़ मचाई. इसके बाद हमलावर उससे बाहर निकला और फायरिंग करने लगा.

सिटीबैंक की सुरक्षा बढ़ाई गई

बता दें कि सिटीबैंक के इस परिसर में तीन मंजिला चार ऑफिस बिल्डिंग हैं और इनमें बैंक के हजारों कर्मचारी काम करते हैं. गोलीबारी की इस घटना के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है. उधर, इस घटना को लेकर सिटीबैंक ग्रुप ने एक बयान जारी करके कहा कि उसे परिसर में हुई घटना की जानकारी मिली है और वह जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहा है.

पिछले महीने ब्रैग स्टेडियम में हुई थी गोलीबारी

बता दें कि पिछले महीने ही फ्लोरिडा के तल्लाहासी स्थित 'फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी' (FAMU) के ब्रैग स्टेडियम के पास गोलीबारी की घटना हुई थी. इस घटना में करीब 11 लोग घायल हुए थे, जिनमें 6 नाबालिग भी शामिल थे. तल्लाहासी पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया था, जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था.

ये भी पढ़ें- 'हम ट्रंप को मार डालेंगे...!' तेहरान की सड़कों पर भड़का गुस्से का लावा, एंगेलाब स्क्वायर पर टंगे खौफनाक पोस्टर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES