App

रातोंरात बैंक पर लगा ताला, लाखों लोगों का पैसा फंसा! सड़कों पर जनता का संग्राम, राष्ट्रपति की कुर्सी पर लटकी तलवार

पैराग्वे में Ueno बैंक डूबने के बाद लाखों लोगों का पैसा फंस गया. मंगलवार और फिर बुधवार को भी लोग कतार लगाए बैंक से पैसा निकलाने के लिए खड़े रहे. उन्होंने सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन भी किया.

रातोंरात बैंक पर लगा ताला, लाखों लोगों का पैसा फंसा! सड़कों पर जनता का संग्राम, राष्ट्रपति की कुर्सी पर लटकी तलवार
Image Credit: Ueno बैंक डूबने से लोगों की सेविंग्स डूब गई हैं.

साउथ अमेरिकी देश पराग्वे में Ueno बैंक धराशायी होने के बाद आधी आबादी का बचत का पैसा डूब गया. सॉल्वेंसी संकट के कारण बैंक को आधी रात में बंद कर दिया गया. इसके बाद पूरे पराग्वे में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए. अनुमानित 60% वयस्क आबादी Ueno बैंक का इस्तेमाल करती है.

मंगलवार और फिर बुधवार को भी सड़कों पर Ueno की शाखाओं से अपना पैसा निकालने की कोशिश कर रहे लोगों की लंबी कतारें लग गईं. दोनों शाम राजधानी में जगह-जगह हो रहे विरोध-प्रदर्शनों में परेशान जमाकर्ता भी शामिल हुए. एक प्रदर्शन के दौरान, 68 वर्षीय मार्सेलिनो वेरगारा ने रोते हुए को बताया, 'मेरी जिंदगी भर की सारी जमा-पूंजी डूब गई. इन सबको जेल होनी चाहिए.'

सियासत गरमाई, राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग

दूसरी ओर, पराग्वे का राजनीतिक संकट बुधवार को गहरा गया, क्योंकि विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पर महाभियोग चलाने को लेकर मोर्चा खोल दिया. विपक्षी सांसद उनको बैंक के पतन से पैदा हुए संकट के लिए दोषी ठहरा रहे हैं.

पैंतीस सांसदों ने बुधवार को 80 सीटों वाले निचले सदन में महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया और कांग्रेस नेताओं से पेना के भविष्य पर बहस के लिए गुरुवार को एक सत्र बुलाने के लिए कहा.

विपक्षी सांसदों ने पेना पर हितों के टकराव, पेंशन फंड का गलत इस्तेमाल और बैंक के पतन से निपटने से जुड़े संस्थागत कवर-अप का आरोप लगाया.हालांकि, पेना ने सार्वजनिक रूप से महाभियोग प्रस्ताव पर कुछ नहीं बोला है.

'दोषियों को दी जाएगी सजा'

बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ने राजनीतिक नेताओं से ग्राहकों के हितों को तवज्जो देने का अनुरोध किया और कहा कि गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी.

रूढ़िवादी अर्थशास्त्री पेना ने 2023 में पदभार संभाला था. पिछले साल मार्च तक ग्रुपो वाजक्वेज में शेयरधारक थे, जो बैंक को कंट्रोल करता है. Ueno एक डिजिटल लोन देने वाला बैंक है जो एक खासकर फिनटेक प्लेयर से एक मिड लेवल के बैंक में तेजी से विकसित हुआ है, जो अब पब्लिक फंड्स में करीब 850 मिलियन डॉलर को मैनेज करता है.

विपक्ष ने बोला हमला

पराग्वे के केंद्रीय बैंक ने यह निर्धारित करने के बाद यूएनो में दखलअंदाजी की कि उसने न्यूनतम सॉल्वेंसी जरूरतों को तोड़ा है, जिससे एक संकट पैदा हो गया. इस कारण 6.5 मिलियन लोगों के देश में कंपनी के लगभग 3 मिलियन ग्राहकों का पैसा फंस गया. विपक्षी विधायक रोसीओ वैलेजो ने पेना के खिलाफ आरोप पेश करने से पहले एक कांग्रेस सत्र में कहा,'इससे पहले कभी भी गणतंत्र में किसी ने एक ही दिन में 3 मिलियन लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया था. आपने वह मुकाम हासिल कर लिया है.'

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो