SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कॉकपिट में चाकू, सामने भारतीय कैप्टन... 180+ यात्रियों की जान बचाने के लिए ऐसे लड़ा जांबाज हिंदुस्तानी पायलट

फ्लाई दुबई की FZ1073 फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हुई. भारतीय कैप्टन स्मित घायल हुए. विमान को सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. घटना की जांच जारी है.

Written By Tahir Kamran
Published: Sep 30, 2026, 07:15 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 08:15 PM IST
Image Credit: Smit Machchhar
Join

दुबई से तेल अवीव जा रहे 'फ्लाई दुबई' के विमान में हुई चाकूबाजी की घटना से जुड़े नए अपडेट में भारतीय कनेक्शन भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस पायलट ने हमलावर को-पायलट का मुकाबला किया वह भारतीय था. दावा है कि कैप्टन का नाम स्मित मच्छर (Smit Machchhar) है, जो 2022 में फ्लाई दुबई से जुड़े थे. यह दावा इजरायली मीडिया 'YNet News' और 'Channel 12' की रिपोर्ट में किया गया है. इसके अलावा को-पायलट ओमान का शहरी बताया जा रहा है.

कौन हैं स्मित मच्छर?

स्मित इससे पहले स्पाइसजेट में पायलट रह चुके हैं. वह जून 2022 में फ्लाई दुबई से जुड़े और उन्हें डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन बनाया गया. उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है. स्पाइसजेट में उन्होंने 11 साल से ज्यादा समय तक काम किया. वहां वह सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी रहे. उनके पास 6400 घंटे से ज्यादा विमान उड़ाने का अनुभव बताया जा रहा है.

ओमान वाले पायलट को लेकर चल रही जांच

जबकि ओमान वाले को-पायलट को लेकर कई तरह संदेह हैं. इजरायली अफसर इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं ओमान के पायलट के पास दोहरी नागरिकता थी, जिसकी वजह से उसे इजरायल जाने वाले विमान में सवार होने की इजाजत मिली. उसने एयरलाइन के लिए एक साल से भी कम समय तक काम किया है.

यह खबर भी पढ़ें: विमान क्रैश नहीं हुआ तो क्या... इरादा तो मारने का ही था! इजरायल बोला- किसी को नहीं छोड़ेंगे

क्या है पूरा मामला?

दुबई से तेल-अवीव जा रहे 'फ्लाई दुबई' के विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार को कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई. आरोप है कि को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए. घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक की तरफ मोड़ दिया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में करीब 180 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. फ्लाइ दुबई ने बताया कि विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू महफूज हैं और कंपनी मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. घटना में कब-क्या हुआ, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी तरफ इजरायल इस घटना को बहुत संजीदगी के साथ ले रहा है. इजरायल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने सीधे शब्दों कह दिया है कि इजरायल इरादे को नहीं बल्कि उसके पीछे छिपे मकसद को देखेगा. उन्होंने कहा कि जिसने भी 180 यात्रियों को मारने के इरादे से विमान को क्रैश करने की कोशिश की है, उसे ठीक उसी तरह की सजा भी मिलनी चाहिए. वित्त मंत्री के अलावा इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने भी इस घटना को जिहादी हमले की कोशिश करार दिया है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

बेंजामिन नेतन्याहू क्या बोले?

हम यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने और उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम भविष्य में आ सकने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को तैयार रखने के लिए भी तैयार हैं. हम मौजूदा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और घटनाक्रम के मुताबिक आपको अपडेट करते रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES