)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फिलीपिंस के दौरे पर हैं. मंगलवार (17 नवंबर) को उन्होंने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह गुरुद्वारा करीब 100 साल पुराना है और सिख समुदाय के बीच इसका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है. प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय की सेवा भावना को सलाम भी किया.
दरअसल, पीएम मोदी मे इस समय फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं, जहां पर वह एक साथ हो रहे तीन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी आसियान, ईस्ट एशिया और क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे. इस दौरे पर दुनिया की नजर टिकी है. इस बीच पीएम मोदी का ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना प्रधानमंत्री की सांस्कृतिक कूटनीति को भी दर्शाता है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंगलवार का दिन बहुत खास है. मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा. यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है.
इसके अलावा पीएम मोदी ने सिख समुदाय की सेवा भावना को सराहते हुए कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वे दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया बनाने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं.
Tomorrow, 17th November, is a very special day. I will have the honour of taking part in the ceremony to mark the start of redevelopment works at the iconic Gurudwara Khalsa Diwan in Manila. This Gurudwara is over a century old and is a centre of immense spiritual significance. Inspired by the teachings of the Guru Sahibs, the Sikh community has made a mark globally, being at the forefront of serving others and building a better planet. ਕੱਲ੍ਹ, 17 ਨਵੰਬਰ ਦਾ ਦਿਨ ਬਹੁਤ ਖ਼ਾਸ ਹੈ। ਮੈਨੂੰ ਮਨੀਲਾ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ ਵਿੱਚ ਮੁੜ-ਉਸਾਰੀ ਦੀ ਸ਼ੁਭ ਆਰੰਭਤਾ ਸਬੰਧੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਦਾ ਸੁਭਾਗ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਇੱਕ ਸਦੀ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਪੁਰਾਣਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਥਾਹ ਅਧਿਆਤਮਿਕ ਮਹੱਤਵ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਹੋ ਕੇ ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਦੂਜਿਆਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬਿਹਤਰ ਸੰਸਾਰ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਵਿੱਚ ਮੋਹਰੀ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਆਲਮੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਆਪਣੀ ਵੱਖਰੀ ਪਛਾਣ ਬਣਾਈ ਹੈ।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2026
फिलीपींस की राजधानी मनीला में स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान करीब 100 साल पुराना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुद्वारा खालसा दीवान की स्थापना 1929 में पंजाबी माइग्रेंट्स के एक छोटे ग्रुप ने की थी. यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है.
गुरुद्वारे की स्थापना देश में सिख समुदाय के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई. यह गुरुद्वारा मेट्रो मनीला में सिख समुदाय के लिए एक जरूरी सेंटर रहा है, जिसने धार्मिक परंपराओं को बनाए रखा है और कम्युनिटी के जुड़ाव के लिए जगह दी है. बता दें कि फिलीपींस में कुल 31 गुरुद्वारे हैं, जिसमें खालसा दीवान का स्थान सर्वोपरि माना जाता है.
पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय मनीला की यात्रा के दौरान 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस साल फिलीपींस आसियान अध्यक्ष के रूप में इन बैठकों का आयोजन की मेजबानी कर रहा है. पीएम मोदी के मनीला पहुंचने की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में आसियान के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करेगा. (इनपुट- आईएएनएस/एएनआई)