App

निवेश का न्योता: ADM-Target पर फोकस, पीयूष गोयल का US में बड़ा प्लान

भारत और अमेरिका के बीच फाइनल ट्रेड डील जब होगी तब होगी, लेकिन उस डील के फाइनल आउटपुट में भारत के हितों का ध्यान रखने के लिए मोदी सरकार का प्रशासनिक अमला ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से लेकर अब तक मिशन मोड में काम कर रहा है. इसी कड़ी में गोयल ने अमेरिकी दिग्गजों के साथ मीटिंग की है.

निवेश का न्योता: ADM-Target पर फोकस, पीयूष गोयल का US में बड़ा प्लान
Image Credit: (ABC)

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी दौरे पर हैं. जहां जी-20 की अहम मीटिंग अटैंड करने के बाद महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भारतीय समुदाय और कारोबार‍ियों से संवाद किया. मंत्री पीयूष गोयल ने आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (ADM) के बोर्ड चेयरमैन जुआन रिकार्डो लुसियानो और 'टारगेट' के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ लीगल एंड कंप्लायंस ऑफिसर ग्रांट मैक्गी से भी मुलाकात की. इस दौरान भारत में निवेश, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में साझेदारी बढ़ाने और मेक इन इंडिया के तहत सोर्सिंग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

बिजनेस का 'प्लान-बी'

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, 'शिकागो में आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (एडीएम) के बोर्ड चेयरमैन और सीईओ जुआन रिकार्डो लुसियानो से मुलाकात हुई. इस दौरान भारत में एडीएम की मौजूदगी बढ़ाने और निवेश के नए मौकों पर चर्चा हुई.'

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, 'भारत का फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, कृषि से जुड़ी सप्लाई और वैल्यू चेन को आधुनिक बनाया जा रहा है, और देश में उपभोक्ताओं का बहुत बड़ा बाजार है. इन सभी वजहों से भारत में लंबे समय की साझेदारी और टिकाऊ विकास के लिए काफी संभावनाएं हैं.

इसी कड़ी में गोयल ने 'टारगेट' के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ लीगल एंड कंप्लायंस ऑफिसर ग्रांट मैक्गी से मुलाकात करके उन्हें 'मेक इन इंडिया' पहल के बारे में बताते हुए ये समझाया कि उनकी कंपनी भारत में तेजी से बढ़ रहे मैन्युफैक्चरिंग के मौकों का किस तरह फायदा उठा सकती है. इसके साथ ही उनकी भारत में टारगेट की मौजूदगी को और मजबूत करने और भारत से सामान की खरीद बढ़ाने के मौकों पर भी बातचीत हुई.'

इससे इतर एक एक्स पोस्‍ट पर गोयल ने ल‍िखा, 'AON के सीईओ ग्रेग केस से मुलाकात की और भारत में कंपनी के कामकाज और आगे विस्तार के मौकों पर चर्चा की गई.' इसके अलावा 'कॉग्निशन' के चीफ लीगल और ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर पॉल ग्रेवाल से भी मुलाकात के दौरान कॉग्निशन के बेहतरीन एआई सॉल्यूशंस का इस्तेमाल करने और भारत में इसकी मौजूदगी को और मजबूत करने पर विचार विमर्श किया.'

मंत्री पीयूष गोयल ने बताया क‍ि शिकागो, मिशिगन और ओहियो चैप्टर्स के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के लीडर्स और अन्य सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान, मिनिस्टर ने भारत अमेरिका आर्थिक साझेदारी में बढ़ते मौकों पर चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि कैसे भारत की आर्थिक रफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आत्मविश्वास से भरे, आत्मनिर्भर और ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव भारत के विजन को दिखाती है. जिसमें रिकॉर्ड एफडीआई आना और मजबूत जीडीपी ग्रोथ शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More