भारत की बेटी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के झूठे दावों का पर्दाफाश करते हुए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बखिया उधेल दी है. उन्होंने शरीफ पर 'आतंकवाद' का महिमामंडन करके उसे पाकिस्तान की विदेश नीति के रूप में आगे बढ़ाने पर जमकर फटकार लगाई. उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवादी संगठनों को बचाने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया. आपको बताते चलें कि पेटल ने 2025 में भी यूएनजीए की मीटिंग से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की ली करतूतों का पर्दाफाश कर दिया था.
भारत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली पेटल गहलोत ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लेकर आतंकवाद तक, हर बड़े मोर्चे पर घेरा.
34 साल की पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा की करियर डिप्लोमैट हैं, जो फिलहाल न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं.
दिल्ली में जन्मीं पेटल यूपीएससी परीक्षा पास करके 2015 में IFS सेवा में चयनित हुईं. यानी विदेश मंत्रालय में राजनयिक बनने के साथ ही पेटल के करियर की गौरवशाली शुरुआत हुई.
यूनाइटेड नेशन्स में पोस्टिंग से पहले, गहलोत ने जून 2020 से जुलाई 2023 तक विदेश मंत्रालय के यूरोपीय पश्चिम प्रभाग में अवर सचिव के रूप में कार्य किया. उसी दौरान वो फ्रांस और सैन फ्रांसिस्को में भारत के मिशनों में भी तैनात रहीं.
पेटल को संगीत का शौक है. वो बहुत अच्छा गिटार बजाती हैं. उनके संगीत प्रेमी होने की बानगी खुद देखिए.
The feeling of confusion, of being torn and of wanting everything and just one thing at the same time, encapsulated in this song from 12 years ago.
A cover of ‘Kabira’ from Yeh Jawaani Hai Deewani pic.twitter.com/ASs7usWki2— Petal Gahlot (@petal_gahlot) May 5, 2025
पेटल गहलोत संयुक्त राष्ट्र में भारत की सलाहकारों में से एक हैं. उन्हें जुलाई 2023 में UN में भारत के स्थायी मिशन में पहली सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पेटल गहलोत ने मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में बीए किया है. उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री भी की है. उनके पास दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री है. आगे चलकर उन्होंने अमेरिका के मोंटेरे में मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में भाषा व्याख्या और अनुवाद में मास्टर डिग्री हासिल की थी.
अपनी इसी काबिलियत के दम पर पेटल पाकिस्तानी हुक्मरानों और डिप्लोमेट्स को यूएन के मंच से मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं.