SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाकिस्तान की जानलेवा सड़केंः अक्टूबर में 45 हजार सड़क हादसों ने मचाई दहशत, अब 11 जिंदगियां समाप्त

पंजाब प्रांत में सिर्फ अक्टूबर में हुए करीब 45 हजार सड़क हादसे हुए, जिनमें 464 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पंजाब के बाद लाहौर की सड़कों पर मौत दौड़ती है.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Nov 06, 2026, 11:40 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 12:03 PM IST
Image Credit: पाकिस्तान में भयंकर सड़क हादसा (AI तस्वीर)
Join

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने मुल्क में सड़कें नहीं बनवाई हैं, बल्कि 'मौत का जाल' बिछाया है. यह बात हम नहीं बल्कि पाकिस्तानी मीडिया कह रही है. दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार (5 नवंबर) की देर रात एक भयानक सड़क हादसा देखने को मिला. पाकपट्टन के पास एक यात्री बस और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने शहबाज सरकार को निशाने पर लेते हुए पाकिस्तानी सड़कों को 'मौत का सफर' घोषित कर दिया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पंजाब प्रांत में सिर्फ अक्टूबर महीने में 44,797 सड़क हादसे हुए हैं.

जानलेवा हैं पड़ोसी मुल्क की सड़कें!

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पंजाब प्रांत में सिर्फ अक्टूबर में हुए करीब 45 हजार सड़क हादसों में 464 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 23 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर महीने में हुए हादसों के दौरान बचाव टीमों ने 2 लाख 31 हजार 56 आपातकालीन मामलों में कार्रवाई की और 2 लाख 33 हजार 210 लोगों की जान बचाई. इन घटनाओं में सड़क हादसों के अलावा आग लगने के मामले, मेडिकल इमरजेंसी, डूबने की घटनाएं और अन्य बचाव कार्य शामिल थे. विभाग के अनुसार, अक्टूबर में पंजाब में आग लगने की 1,726 घटनाएं और डूबने की 94 घटनाएं दर्ज की गईं.

ट्रक-बस की भिड़ंत में 11 की मौत

वहीं, ताजा मामले में एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, 'रेस्क्यू 1122' ने बताया कि ट्रक और यात्री बस की टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई. इसमें यह भी बताया गया कि आठ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि 25 अन्य लोगों को पाकपट्टन के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्रेन की मदद से बाहर निकाले गए लोग

जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह हादसा दीपालपुर रोड पर हुआ. उस समय एक यात्री बस मुल्तान से कसूर की ओर जा रही थी, जबकि एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था. बस और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया. लगभग तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा.

पंजाब के बाद लाहौर में दौड़ती है मौत!

पंजाब में सड़क हादसों की सबसे अधिक संख्या लाहौर में दर्ज की गई, जहां 7,874 घटनाओं में मोटरसाइकिलें शामिल थीं. मुल्तान में 3,312 मोटरसाइकिलों से जुड़े 2,838 हादसे हुए, जबकि फैसलाबाद में 2,896 मोटरसाइकिलों से जुड़े 2,615 हादसे दर्ज किए गए. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरांवाला में 2,250 मोटरसाइकिलों से जुड़े 2,092 हादसे दर्ज किए गए. इसके बाद शेखूपुरा का नंबर आता है, जहां 1,706 मोटरसाइकिलों से जुड़े 1,714 सड़क हादसे हुए. वहीं, तौंसा शरीफ में 160 मोटरसाइकिलों से जुड़े 142 हादसे सामने आए.

रिपोर्ट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें- ईरान ने भारत को दिया होर्मुज का 'पास', मुनीर के पाकिस्तान को नहीं मिली घास, अवाम ने पूछा- 'पाईजान ये क्या हुई?'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES