App

दिल भी जीता, ट्रॉफी भी! शहजाद पूनावाला ने जीता राइज एंड फॉल सीजन 2, बिहार-असम बाढ़ राहत में देंगे जीती हुई ₹35 लाख की रकम

शहजाद पूनावाला ने प्रियांका चाहर चौधरी को हराकर एमएक्स ओरिजनल पर स्ट्रीम हुए शो राइज एंड फॉल सीजन 2 का खिताब जीत लिया है. 35 लाख की इनामी राशि जीतकर शहजाद ने इसे बिहार और असम बाढ़ पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है.

दिल भी जीता, ट्रॉफी भी! शहजाद पूनावाला ने जीता राइज एंड फॉल सीजन 2, बिहार-असम बाढ़ राहत में देंगे जीती हुई ₹35 लाख की रकम
Image Credit: शहजाद पूनावाला के सिर सजा Rise & Fall 2 का ताज (@lazyhunn)

रियालिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 का धमाकेदार फिनाले हो चुका है और फैंस को इस सीजन का विनर मिल गया है. छह हफ्ते तक चले कड़े मुकाबले और माइंड गेम्स के बाद शहजाद पूनावाला ने बाजी मार ली है. उन्होंने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियांका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को पटखनी देते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की. सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, शहजाद ने अपनी दरियादिली से लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया है.

छह हफ्तों तक चला सस्पेंस, ड्रामे और रणनीति का खेल आखिरकार खत्म हो गया है. एमएक्स ओरिजनल पर स्ट्रीम हुए शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के फिनाले में शहजाद पूनावाला ने जीत का परचम लहराया है. पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बने शहजाद ने अपने गेम प्लान और शांत दिमाग से सबको चौंका दिया. इस मुकाबले में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गौतम गुलाटी सेकेंड रनर-अप के पायदान पर पहुंचे.

सहवाग की एंट्री और टॉप 5 का फैसला

ग्रैंड फिनाले की शुरुआत काफी रंगारंग रही. टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी. इसके बाद शो के होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एंट्री मारी. सहवाग अपने साथ कुछ खास ‘गिफ्ट्स’ लेकर आए थे, जिन्होंने फिनाले का पासा पलट दिया. इसी पड़ाव पर वोटिंग के जरिए निहारिका तिवारी का सफर खत्म हुआ. स्वरा भास्कर, शहजाद, गौतम और करण पटेल ने निहारिका के खिलाफ वोट दिया और वह 5वें नंबर पर बाहर हो गईं. इसके बाद कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने आकर माहौल को थोड़ा हल्का किया और सबको खूब हंसाया.

 

 

टावर की लाल बत्ती और करण-स्वरा का पत्ता साफ

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, सस्पेंस और बढ़ता गया. टावर की लाइटें लाल हुईं और कम वोट मिलने की वजह से टीवी के बड़े स्टार करण पटेल और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर विनर की रेस से बाहर हो गए. इसके बाद फाइनल रेस में बचे सिर्फ तीन नाम- प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला. इन तीनों के बीच असली जंग शुरू हुई. आखिरी फैसला शो से बाहर हुए बाकी कंटेस्टेंट्स के हाथों में था, जिन्होंने वोट करके इस सीजन का विनर चुना. गौतम गुलाटी तीसरे नंबर पर रहे, प्रियंका दूसरे नंबर पर और शहजाद पूनावाला बन गए अल्टीमेट रूलर.

ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख

शहजाद पूनावाला को जीत के बाद एक शानदार गोल्डन ट्रॉफी मिली. इसके साथ ही उन्हें 35 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी गई. लेकिन जीत के तुरंत बाद शहजाद ने जो ऐलान किया, उसने सबका दिल जीत लिया. शहजाद ने अपनी पूरी प्राइज मनी यानी 35 लाख रुपए बिहार और असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने की घोषणा की. सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है.

बेसमेंट से टावर तक का सफर नहीं था आसान: शहजाद

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि Rise and Fall Season 2 जीतना एक ऐसा अहसास है जिसे वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि बेसमेंट के अनसर्टेन माहौल से निकलकर टावर की ऊंचाइयों तक पहुंचना बेहद मुश्किल था. कई मौके ऐसे आए जब चीजें उनके मुताबिक नहीं चल रही थीं, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा रखा. शहजाद ने शो के मेकर्स, एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो और बानीजे एशिया का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें इतना बड़ा प्लेटफॉर्म दिया.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो