)
Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग को अपने प्रेम संबंधों के कारण अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. चीनी महिला एलिस हुआंग के इश्क में जेनसन ना सिर्फ बदनाम हुए, बल्कि बड़ी मुसीबत में भी फंसते नजर आ रहे हैं. इस बीच 'द वाशिंगटन पोस्ट' ने दावा किया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को इसकी जानकारी थी और उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को सचेत भी किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन की राष्ट्रपति ट्रंप से नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. इनका फायदा उठाते हुए Nvidia की सुपर AI चिप्स को चीन को बेचने की अनुमति हासिल कर लिया था. हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कई अधिकारी इसके विरोध में थे. उस वक्त मार्को ने CIA की रिपोर्ट के हवाले से राष्ट्रपति ट्रंप को एक मेमो भेजकर सचेत किया था. अब यह मेमो की बातें मीडिया में लीक हो गई हैं, जिससे अमेरिका की सियासत में भूचाल आ सकता है.
राष्ट्रपति ट्रंप से बढ़ गई थी नजदीकी
'द वाशिंगटन पोस्ट' ने दावा किया है कि जेनसन और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों काफी करीब आ गए थे. दोनों अक्सर एक साथ देखे जाने लगे थे. 'द वाशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट ने अमेरिका के कई राजनेताओं और अधिकारियों ने जेनसन हुआंग की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नजदीकी पर आपत्ति थी और वह जेनसन के प्रभाव को कम करना चाहते थे. रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप से नजदीकी के कारण जेनसन ने Nvidia की सुपर AI चिप्स को चीन को बेचने की अनुमति हासिल कर ली थी. रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कई अधिकारियों ने इसका विरोध में थे. मार्को रुबियो ने भी इस फैसले के विरोध में थे. उनका मानना था कि चीन इससे अपनी ताकत बढ़ाएगा, जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा होगा.
मोर्को रुबियो ने किया था सचेत!
रुबियो ने सीआईए की रिपोर्ट के आधार पर ट्रंप को एक मेमो भेजा था, जिसमें उन्होंने जेनसन के चीनी महिला के साथ संबंधों को लेकर चेतावनी दी थी. रुबियो ने कहा था कि एलिस हुआंग एक बिजनेसवुमन हैं, जिन पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि उनके चीनी खुफिया एजेंसियों से संबंध हैं. उधर, जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग की कुछ नई तस्वीरें मीडिया के सामने आई हैं. इन तस्वारों में जेनसन चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग के साथ खुलेआम गले मिलते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें साल 2024 की बताई जा रही हैं.
जेनसन-एलिस की नई तस्वीरें वायरल
ताइवान के न्यूज चैनल टीवीबीएस ने दावा किया है कि दिसंबर 2023 से ही दोनों एक-दूसरे के साथ मेलजोल बढ़ाने लगे थे और 2024 में उनके बीच कथित प्रेम संबंध शुरू हो गए थे. वहीं, चीनी मीडिया संस्थान नेटईज के मुताबिक, साल 2024 में ताइपे के एक महंगे रेस्तरां 'सानलियू शिफू' में डिनर के दौरान दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के गले लगे थे. दावा किया गया कि डिनर के समय जेनसन और एलिस एक-दूसरे की कमर में हाथ डाले बैठे थे. रिपोर्च में कहा गया कि इस दौरान जेनसन की 35 वर्षीय बेटी मैडिसन हुआंग और उनके पति निको कैप्रेज भी वहां मौजूद थे.