SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किम जोंग उन की मौत, बहन के हाथ लगी सत्ता: इंटरनेट पर मचे इस बवाल की क्या है सच्चाई? दावे के बीच कहां गायब नॉर्थ कोरियाई तानाशाह

Kim Jon Un Death Fake Claim : इंटरनेट पर दावा किया जा रहा था कि नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन की मौत हो गई है और उनके बदले उनकी बहन किम यो जोंग ने सत्ता संभाल ली है. इस अफवाह में कितनी सच्चाई है?

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 20, 2026, 08:21 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 08:49 AM IST
Join

Kim Jon Un Death : नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर मीडिया में हमेशा चर्चा रहती है. पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि किम जोंग जल्द अपनी बहन या बेटी को प्योंगयांग की सत्ता देने वाले हैं. उनकी बेटी तो कई खास अवसरों पर तानाशाह के साथ घूमती भी दिखी थी. अब उनकी मौत को लेकर दुनियाभर में अफवाहें चल रही हैं.

'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किम जोंग उन की मौत की अफवाहें फैल रही हैं. चाइना डेमोक्रेसी पार्टी ( CDP) के चीफ वानजुन शी ने दावा किया कि कोरियाई नेता की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है और उनकी बहन किम यो जोंग ने उनकी बेटी किम जू ए की जगह सत्ता संभाल ली है.

किम जोंग को लेकर अफवाह?

 
बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह दावा झूठा है.  अमेरिकी वेबसाइट 'NK न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, निधन के अफवाहों के बीच किम जोंग उन को सोमवार ( 19 अक्टूबर 2026) को अपनी बेटी के साथ कपड़ों और जूतों की एक प्रदर्शनी में देखा गया. बीते 1-2 दिन से ही इंटरनेट पर खबर फैलने लगी की किम जोंग उन की मौत हो गई है या वे कोमा में चले गए हैं और उन्हें इलाज के लिए बीजिंग के एक अस्पताल ले जाया गया है. यह अफवाह CDP के 2 नेताओं की ओर से शेयर की गई थी.      

पत्नी और बेटी के साथ दिखे तानाशाह 


'कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA)' के मुताबिक, किम ने सोमवार ( 19 अक्टूबर 2026) को प्योंगयांग में 'नेशनल गारमेंट एंड फुटवियर एग्जिबिशन-2026' का दौरा किया. इस दौरान सामने आई कुछ तस्वीरों में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ एग्जिबिशन में घूमते नजर आए. किम ने इवेंट को लेकर कहा,' इस तरह के छोटे बिजनेस क्षेत्र में विकास को दर्शाता है, जो लोगों के कास को दर्शाता है, जो लोगों में भौतिक और सांस्कृतिक कल्याण में सुधार को बढ़ावा दे रहा है और तेजी से प्रगति कर रहा है.'

इससे पहले भी उड़ी अफवाह 


चीन से पहले साल 2020 में भी हांगकांग की एक प्रमुख मीडिया कंपनी के एक अधिकारी ने किम जोंग उन को लेकर ऐसे ही अफवाह उड़ाई थी. उनके इस दावे को कुछ हद तक विश्वसनीयता मिल गई और यह खबर बड़ा मुद्दा बना. हालांकि,  कुछ समय बाद किम आखिरकार मीडिया के सामने आए, लेकिन उनकी सेहत में कुछ समस्याओं के संकेत जरूर नजर आ रहे थे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES