SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्रूज पर मौज का प्लान, नदी में फंस गई 129 की जान: टैंकर से टकराकर पलट गया शिप, वीडियो वायरल

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर क्रूज जहाज और टैंकर की टक्कर से अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला. हादसे के दौरान क्रूज पर 129 यात्री सवार थे. इस भीषण टक्कर के बाद कई यात्रियों को लाइफ जैकेट पहने देखा गया. फिलहाल राहत और बचाव अभियान को लेकर लगातार जानकारी साझा की जा रही है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 14, 2026, 07:01 IST | Updated: Nov 14, 2026, 08:12 IST
Image Credit: फोटो (एबीसी)
Join

बीती रात भारत में जब करोड़ों लोग चैन की नींद सो रहे थे. उसी दौरान अमेरिका की मिसीसिपी नदी में एक भयानक हादसा हो गया. क्रूज में सवार लोग मौज-मस्ती कर रहे थे, तभी अचाक उनके रंग में भंग पड़ गया. न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर खड़े 'अमेरिकन क्रूज लाइन्स' के एक पैसेंजर शिप से एक टैंकर जहाज टकरा गया. इस हादसे के कुछ वीडियो सामने आए हैं. जिन्हें अमेरिका के लोकल टीवी चैनल्स और न्यूज़ वेबसाइट्स पर प्रसारित किया जा रहा है. टक्कर के बाद कई लोग लाइफ वेस्ट (बचाव जैकेट) पहनकर अपने रेस्क्यू की गुहार लगा रहे थे. क्रूज से निकाले गए लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्रूज में सवार से 129 गेस्ट

यूएस कोस्ट गार्ड ने एक ईमेल बयान में कहा कि उनकी टीम खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने आसपास के पूरे इलाके में मिसीसिपी नदी का सारा ट्रैफिक रोक दिया गया है. उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी. हालांकि टीवी न्यूज़ चैनल्स पर क्रूज के एक तरफ झुकने के वीडियो भी दिखाए गए. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 14 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. कुछ यात्रियों के जूते पानी में उतराते नजर आए. छोटी बोट्स के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है.

रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की जांच जारी

'अमेरिकन क्रूज लाइन्स' ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस क्रूज जहाज़ की क्षमता 150 लोगों की है और इसे 2015 में बनाया गया था. न्यूज़ पेपर 'द एडवोकेट' ने न्यू ऑरलियन्स पोर्ट के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया है कि जिस समय अटलांटिक एस्फाल्ट नाम के टैंकर ने 'अमेरिकन हेरिटेज' क्रूज को टक्कर मारी, तब उस पर 129 यात्री सवार थे. 

यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई. फिलहाल किसी की मौत या घायल होने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. वहीं न्यू ऑरलियन्स पोर्ट ने मीडिया के किसी सवाल का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है. 

'अमेरिकन क्रूज़ लाइन्स' ने एक ईमेल बयान में पुष्टि की है कि उनका क्रूज एक टक्कर का शिकार हुआ है. कंपनी ने कहा, 'हम यूएस कोस्ट गार्ड और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. मेहमानों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, और हम इस घटना से प्रभावित सभी लोगों को लेकर बहुत चिंतित हैं. जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे.'

इस हादसे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. अमेरिकी फेडरल एजेंसियों को भी इस टक्कर की खबर मिल चुकी है. तमाम अमेरिकी एजेंसियां अपने-अपने हिसाब से इस मामले को देख रही हैं.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES