SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इजरायल में नेतन्याहू दौर खत्म! राष्ट्रपति ने आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए बुलाया, 67 सांसदों का मिला समर्थन

इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू का दौर खत्म होता दिखाई दे रहा है. क्योंकि राष्ट्रपति इसाक ने यशर पार्टी के अध्यक्ष गादी आइजनेकोट को सरकार बनाने के लिए न्योता भेज दिया है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 08, 2026, 01:43 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 02:13 AM IST
Image Credit: AI की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पूर्व सेना प्रमुख और यशर पार्टी के अध्यक्ष गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने का न्योता देने का फैसला किया है. यह जानकारी खुद राष्ट्रपति आवास की तरफ से जारी की गई है. आइजेनकोट को शाम 5 बजे बुलाया गया है. टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक,'हर्जोग ने यह फैसला लेने से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आइजेनकोट और मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात की.'

आइजेनकोट को रविवार को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता दिया जाएगा. इसके बाद उनके पास नई सरकार बनाने के लिए 28 दिन होंगे. अगर वह इस समय में सरकार नहीं बना पाते हैं तो राष्ट्रपति उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक पिछले हफ्ते हुई बातचीत में आइजेनकोट को प्रधानमंत्री पद के लिए 67 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि नेतन्याहू को 46 सांसदों ने समर्थन दिया. सात सांसदों वाली यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी ने किसी भी नेता के समर्थन में अपनी सिफारिश नहीं दी. इससे साफ होता है कि खुद नेतन्याहू के गठबंधन के सभी साथी उनके साथ नहीं है. क्योंकि उनके गठबंधन चुनाव में 53 सीटें मिली हैं, जबकि इस दौरान उन्हें सिर्फ 46 सांसदों का समर्थन मिल पाया है. 
 

तय समय में बहुमत साबित ना हुआ तो क्या होगा?

अगर आइजेनकोट तय समय के अंदर सरकार बनाने में नाकाम रहते हैं, तो राष्ट्रपति को तीन दिनों के अंदर यह फैसला लेना होगा कि क्या यह कार्य किसी अन्य सांसद को सौंपा जाए या नेसेट अध्यक्ष को सूचित किया जाए कि उन्हें सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं दिखती है. इसके बाद दूसरे उम्मीदवार को गठबंधन स्थापित करने के लिए 28 दिन का समय मिलेगा , जिसमें विस्तार की कोई संभावना नहीं होगी.

इजरायल चुनाव किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हुए चुनाव के नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन वह सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर सकी. 120 सदस्यीय नेसेट (इजरायली संसद) में लिकुड को 27 सीटें मिलीं, जबकि गादी आइजेनकोट की यशर पार्टी ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की. आइजेनकोट के साथ गठबंधन में शामिल अन्य दलों को मिलाकर विपक्षी खेमे को 48 सीटें मिलीं. वहीं, अरब पार्टियों ने कुल 19 सीटें हासिल कीं. नेतन्याहू के दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों के गठबंधन को 53 सीटें मिलीं. इस तरह किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जरूरी 61 सीटों का आंकड़ा नहीं मिला और इजरायल में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई.

इजरायल में गठबंधन के हिसाब से सीटों का गणित

गठबंधन / खेमाशामिल पार्टियांसीटें
नेतन्याहू समर्थक खेमालिकुड (27), ओत्जमा येहुदित (7), यूनाइटेड तोराह जूडिज्म (7), शास (6), धार्मिक जायनिज्म (6)53
गादी आइजेनकोट का विपक्षी खेमायशर (21), बेयाहाद (12), डेमोक्रेट्स (8), इजरायल बेतेनु (7)48
अरब पार्टियों का खेमाजॉइंट लिस्ट (11), राम (8)19
कुल सीटें120

बहुमत का गणित

बहुमत के लिए जरूरी सीटें: 61

नेतन्याहू समर्थक खेमा: 53 (8 कम)

आइजेनकोट का विपक्षी खेमा: 48 (13 कम)

अरब पार्टियां: 19

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES