App

हजारों फीट ऊंचाई पर बना आग का गोला...322 यात्रियों के बीच पूर्व CEO के पावर बैंक का खौफ वाला 'खेला'

Midflight Power Bank Explosion: एम्स्टर्डम शिफोल एयरपोर्ट से कुराकाओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही एक फ्लाइट में पावर बैंक के विस्फोट होने से आग लग गई. इसके चलते विमान को वापस लौटना पड़ा. हैरानी की बात ये है कि आग इसी एयरलाइन के पूर्व CEO के पावर बैंक से लगी.

हजारों फीट ऊंचाई पर बना आग का गोला...322 यात्रियों के बीच पूर्व CEO के पावर बैंक का खौफ वाला 'खेला'

Power Bank Explode On Midflight: हवाई जहाज से यात्रा के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है. छोटी सी भी लापरवाही फ्लाइट में मौजूद लोगों के लिए खतरा बन सकती है. ऐसा ही एक मामला हाल ही में देखने को मिला है. एम्स्टर्डम से कुराकाओ जा रही रॉयल डच एयरलाइंस KLM एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बीच रास्ते में ही लौटना पड़ गया.

दरअसल बिजनेस क्लास केबिन में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने के चलते फ्लाइट को मोड़कर वापस ले जाना पड़ा. 'RTL न्यूज' के मुताबिक, बोइंग 777-300 ER की ओर से ऑपरेटेड KLM फ्लाइट KL735 गुरुवार (17 सितंबर 2026) को लगभग 322 यात्रियों को लेकर एम्स्टर्डम शिफोल एयरपोर्ट से कुराकाओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी.

पावर बैंक में अचानक लगी आग 


उड़ान के लगभग साढ़े पांच घंटे बाद, जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर था तब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई. वह उसे चार्ज कर रहा था. 'RTL न्यूज' के मुताबिक एक शख्स ने बताया कि वह KLM के पूर्व CEO के पास बैठी थी और इस दौरान वह पावर बैंक का इस्तेमाल कर रहे थे कि तभी जोरदार धमाके की आवाज आई और उन्हें सीट के ऊपर से बड़ी-बड़ी लपटें उठती देखीं.  

वापस लौटा विमान 


केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया. हालांकि, बताया जाता है कि इस घटना से केबिन के अंदर नुकसान हुआ, जिसके चलते कैप्टन को विमान को वापस मोड़कर एम्स्टर्डम लौटना पड़ा. 

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बिजनेस क्लास की खिड़की के आसपास का हिस्सा जला हुआ दिखाई दे रहा है, साथ ही आर्मरेस्ट पर राख और जलने के निशान भी हैं. KLM ने कहा है कि वह इन तस्वीरों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकता.

पावरबैंक पर एयरलाइन की पॉलिसी 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरलिंग्स को मामूली चोटें आईं. KLM ने सार्वजनिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यूरलिंग्स उस फ्लाइट में थे या पावर बैंक में आग लगाने के लिए वही जिम्मेदार थे. शाम 8 बजे के करीब विमान शिफोल में सुरक्षित रूप से उतरा. यात्रियों को भी अगले दिन शुक्रवार को दूसरे विमान से कुराकाओ ले जाया गया. KLM एयरलाइन उड़ान के दौरान यात्रियों को पावर बैंक का इस्तेमाल करने या चार्ज करने की अनुमति नहीं देता है. एयरलाइन यात्रियों को अपने हैंड लगेज में पावर बैंक ले जाने की अनुमति देती है, लेकिन वे आसानी से उपलब्ध होने चाहिए और उन्हें ओवरहेड कंपार्टमेंट में नहीं रखा जा सकता है.

पावर बैंक में कैसे लगती है आग? 


बता दें कि पावर बैंक में आमतौर पर लिथियम-आयन बैटरी होती हैं, जो डौमेज होने या खराब होने पर आग का खतरा पैदा कर सकती हैं. थर्मल रनवे नाम की खराबी के चलते बैटरी तेजी से गर्म हो सकती है, जिससे धुआं, तेज गर्मी और आग की लपटें पैदा हो सकती हैं. इन्हें विमान के अंदर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. यूरलिंग्स ने जुलाई 2013-अक्टूबर 2014 तक KLM के चेयरमैन और CEO के तौर पर काम किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More