भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /UN में पेजेशकियान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी; बोले- परमाणु हथियार नेतन्याहू के पास, जांच ईरान में क्यों?

UN में पेजेशकियान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी; बोले- परमाणु हथियार नेतन्याहू के पास, जांच ईरान में क्यों?

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ईरान के खिलाफ हमलों, प्रतिबंधों और परमाणु निरीक्षण को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ईरान अपनी रक्षा के लिए किसी की इजाजत नहीं लेगा.

Written ByTahir Kamran
Published: Sep 23, 2026, 07:51 PM IST|Updated: Sep 23, 2026, 08:20 PM IST
joinshare
UN में पेजेशकियान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी; बोले- परमाणु हथियार नेतन्याहू के पास, जांच ईरान में क्यों?

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

संयुक्त राष्ट्र की 81वीं महासभा में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ तीखे आरोपों से की. उन्होंने कहा कि ईरान आतंकवाद का शिकार रहा है और अमेरिकी हमलों को अवैध बताते हुए ईरान पर हुए हमलों का जिक्र किया. उन्होंने अपने संबोधन में ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या और मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले का भी उल्लेख किया. जैसे ही ईरान के राष्ट्रपति ने UN जनरल असेंबली में अपना भाषण शुरू किया, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के एक अधिकारी अपनी जगह से उठे, अपना ब्रीफकेस उठाया, चश्मा उतारा और मीटिंग से बाहर चले गए.

पेजेशकियान ने कहा कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों का पूरी ताकत के साथ जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया, जबकि उनके मुताबिक ईरान के आसपास के इलाकों में विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों और अन्य बुनियादी ढांचे पर हमले किए गए. ईरानी राष्ट्रपति ने कहा,'हमारे बेकसूर लोगों को हमलों का निशाना बनाया गया और हमने पूरी ताकत से अपना बचाव किया.' उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के पास आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक हथियार हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरानी लोगों ने मजबूती से मुकाबला किया.

खुद की हिफाजत के लिए किसी की इजाजत की जरूत नहीं

पेजेशकियान ने आगे कहा कि ईरान ने करीब 200 साल से किसी देश पर हमला नहीं किया है, फिर भी उसे क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने वाला और आतंकवाद का स्रोत बताया जाता है. उन्होंने कहा कि ईरान हथियारों के जरिए दूसरे देशों को धमकाने के लिए शक्ति नहीं चाहता, बल्कि तरक्की के लिए ऊर्जा चाहता है. उन्होंने कहा कि ईरान की रक्षा व्यवस्था इस तरह तैयार की गई है कि ईरानी शहरों पर किसी भी हमले का जवाब दिया जा सके. पेजेशकियान ने साफ कहा कि अपने देश की हिफाजत के लिए ईरान को किसी की इजाजत या मंजूरी की जरूरत नहीं है.

Pezeshkian

पेजेशकियान बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

ईरानी राष्ट्रपति ने एक बार फिर कहा कि उनका देश परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है. हालांकि, उन्होंने शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक हासिल करने के ईरान के अधिकार पर जोर दिया. पेजेशकियान ने कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक का इस्तेमाल करना ईरान का 'स्वाभाविक अधिकार' है और उनका देश इस अधिकार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.

हथियार इजरायल के पास और जांच ईरान में होती है

उन्होंने कहा कि इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन वहां अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को नहीं भेजा जाता, जबकि ईरान से लगातार निरीक्षण की मांग की जाती है. उन्होंने गाजा का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायल ने वहां 70 हजार से ज्यादा निर्दोष लोगों को मार डाला, जबकि ईरान बातचीत की मेज पर था और उस पर हमला किया गया. पेजेशकियान ने कहा,'परमाणु हथियार इजरायल के पास हैं, लेकिन निरीक्षक ईरान में हैं. वे मारते हैं, हम पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं और हमें सजा दी जाती है.'

पेजेशकियान ने आगे कहा कि अमेरिका के प्रतिबंधों का असर आम और गरीब लोगों पर पड़ रहा है. इन पाबंदियों का निशाना बीमार, मासूम, गरीब और समाज के सबसे कमजोर लोग बन रहे हैं. अमेरिका अपने कथित गलत लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किसी देश की पूरी आबादी को नुकसान पहुंचाना चाहता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
United Nations
UNGA