भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /पाकिस्तान में बड़ा हादसा; पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 32 छात्रों और एक महिला टीचर की मौत

पाकिस्तान में बड़ा हादसा; पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 32 छात्रों और एक महिला टीचर की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को दर्दनाक मामला सामने आया है. स्कूल की छत गिरने से 32 छात्रों और एक टीचर समेत 33 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.

Written ByRachit Kumar
Published: Oct 15, 2026, 11:58 AM IST|Updated: Oct 15, 2026, 05:19 PM IST
joinshare
पाकिस्तान में बड़ा हादसा; पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 32 छात्रों और एक महिला टीचर की मौत
Image Credit: पाकिस्तान में प्राइवेट स्कूल की छत गिर गई है.

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को दर्दनाक मामला सामने आया है. स्कूल की छत गिरने से 32 छात्रों और एक महिला टीचर समेत 33 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.  अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि इस घटना में घायल हुए एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ-साथ, छात्रों और शिक्षक को मृत अवस्था में लेडी रीडिंग अस्पताल लाया गया. द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्राइवेट स्कूल पेशावर की दिर कॉलोनी में था. पेशेवर के डीसी अफाक वजीर ने 'डॉन' को बताया कि 'अल खैर स्कूल' की छत गिर गई, जिससे छात्र मलबे के नीचे दब गए. बयान के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब छात्र कक्षाओं में मौजूद थे.

मौका-ए-वारदात पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 मरने वाले बच्चों की उम्र 7-16 साल के बीच बताई जा रही है. इससे पहले 'रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने स्टूडेंट्स और टीचर सहित  20 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाया है. मौका-ए-वारदात पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पाकिस्तान में छत और इमारतों का गिरना एक आम बात है, जिसका मुख्य कारण सुरक्षा मानकों की कमी और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होना है. जुलाई में, उमरकोट के पास एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की बाहरी दीवार का एक हिस्सा गिरने और उसका मलबा बच्चों पर आ गिरने से 3 से 13 साल की 3 लड़कियों की मौत हो गई थी. उसी महीने, लाहौर के बागबानपुरा इलाके में एक निर्माणाधीन प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 5 अन्य लोग घायल हो गए थे.

The tragic loss of innocent children in the school roof collapse in Peshawar’s Dir Colony is deeply heartbreaking. I have instructed the Education Advisor to submit a detailed report on the incident and directed the relevant authorities to ensure that the injured children receive the best possible medical care. I have also directed a province-wide structural safety audit of all educational institutions to identify potential risks and ensure that immediate corrective measures are taken wherever necessary. We cannot allow the safety of our children to be compromised. My heartfelt condolences are with the bereaved families, and I pray for the swift recovery of the injured children.

— Faisal Karim Kundi (@fkkundi) October 15, 2026

जून में भी छत गिरने से हुई थी 14 बच्चों की मौत

जून में, लाहौर के काहना इलाके में एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत हो गई थी. यह घटना उस हादसे के दो महीने से भी कम समय बाद हुई थी, जब डेरा गाजी खान के एक प्राइवेट स्कूल में क्लासरूम की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे.

डेरा गाजी खान की घटना की जांच से पता चला था कि ट्यूशन सेंटर की इमारत को बढ़ाने का काम चल रहा था, तभी क्लासरूम की छत गिर गई. पिछले हफ्ते, पाकपट्टन में भारी बारिश और आंधी के दौरान एक घर की छत गिरने से दो लोग मारे गए थे.

पाकिस्तान में छतें गिरना आम बात

वहीं, जून में पाकिस्तान के गुजरात के लालामूसा के खवासपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. उसी महीने, लाहौर के निश्तार इलाके में एक घर की छत गिरने से दो लोग चोटिल हो गए थे. अगस्त में, इस्लामाबाद के शहजाद टाउन में तीन दिनों की भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिर गई, जिसमें एक दंपति की मौत हो गई और उनकी बेटियां घायल हो गईं थीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan News