SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हुआ जोरदार धमाका: दर्जनों घायल, उड़ानें ठप; हूतियों पर बरसे ट्रंप, अमेरिका कर सकता है एंट्री

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. इस हमले में दर्जन भर के करीब लोग जख्मी हो गए हैं. जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 11, 2026, 12:36 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 05:49 AM IST
Join

सऊदी की राजधानी रियाद के में एक बार फिर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका हुआ है. जिसमें दर्जनों लोग जख्मी हो गए हैं और 4-5 जख्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें ICU में भर्ती कराया गया है.  धमाका इतनी भयानक था कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा था. धमाके के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को खाली करा लिया गया.

एक न्यूज एजेंसी ने रियाद में होने वाले ताजा हमले को लेकर चश्मदीद के हवाले बताया कि उसने एयरपोर्ट के अंदर धमाका होते देखा. इसके बाद कई लोग घायल अवस्था में जमीन पर पड़े दिखाई दिए. घटना के बाद एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. सऊदी सरकार के मीडिया कार्यालय और देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की.

रियाद आने वाली सभी फ्लाइट्स प्रभावित

धमाके के बाद रियाद एयरपोर्ट की उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, रियाद जाने वाली सभी उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया या फिर कैंसिल कर दिया गया. कुछ समय के लिए एयरपोर्ट के ऊपर सिर्फ एक हेलिकॉप्टर उड़ता दिखाई दिया. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने और एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने को कहा है

कई एयरलाइंस ने रद्द कीं उड़ानें

कुवैत एयरवेज ने रियाद आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दीं. एयरलाइन ने इसके पीछे की वजह एयरपोर्ट के बंद होने और सुरक्षा हालात बताया. एतिहाद एयरवेज और कतर एयरवेज ने भी रियाद से जुड़ी कई उड़ानें रद्द की हैं. इनमें कुछ उड़ानों का असर सोमवार तक रहने की बात कही गई है. भारत की अकासा एयर ने भी रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन 13 अक्टूबर 2026 तक निलंबित कर दिया है.

ट्रंप ने कहा- हूतियों के खिलाफ सऊदी के साथ उतर सकता है अमेरिका

रियाद एयरपोर्ट पर ताजा हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका सऊदी अरब की तरफ से हूतियों के खिलाफ किए जा रहे हमलों में शामिल होने पर गौर कर सकता है. व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या अमेरिका सऊदी अरब के साथ हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होगा, तो उन्होंने कहा,'हम ऐसा कर सकते हैं. हम इस पर विचार करेंगे.' ट्रंप ने कहा कि प्रशासन को ताजा हमले की जानकारी अभी मिली है और इसके बाद इस मामले में फैसला लिया जाएगा.

पहले भो हो चुके हैं हमले

रियाद एयरपोर्ट पर यह घटना ऐसे समय हुई है, जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब पर लगातार मिसाइल हमले कर रहे हैं. इस हफ्ते पहले भी दो एयरपोर्ट्स पर हमलों की खबरें आ चुकी हैं.  इन हमलों में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे और एक विमान को भी भारी नुकसान पहुंचा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES