SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सवालों की बौछार, फिर लात-घूंसों की मार: लाइव टीवी डिबेट में चले लात-घूंसे, बहस के बीच क्यों बरपा हंगामा? VIDEO

अर्मानिया में एक टीवी डिबेट के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. यहां पर एक डिबेट के लिए पहुंचे दो पैनलिस्ट आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस घटना पर अर्मानिया के टेलीविजन आयोग ने चिंता व्यक्त की है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 19, 2026, 11:06 IST | Updated: Nov 19, 2026, 11:11 IST
Image Credit: अर्मानिया में टीवी डिबेट के बीच भारी हंगामा. फोटो- स्क्रीनग्रैब
Join

अर्मानिया में लाइव टीवी डिबेट के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो पैनलिस्ट स्टूडियो में ही भिड़ गए. स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई. हैरान करने वाली बात है कि शो की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही थी. यह घटना पिछले शुक्रवार (13 नवंबर) की बताई गई है. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

दरअसल, आर्मेनिया के सरकारी ब्रॉडकास्टर के टीवी प्रोग्राम 'द ग्रेट डिबेट' में देश की राजनीति पर चर्चा करने के लिए पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान पहुंचे थे. सामान्य दिनों के जैसे ही शो आगे बढ़ रहा था, लेकिन अचानक एक सवाल के दौरान भारी हंगामा हो गया.

किस बात पर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि डिबेट के दौरान माहौल तब गरमा गया, जब म्क्रतचयान ने मुराजी से आर्मेनिया के पूर्व राष्ट्रपति सर्ज सरगस्यान के साथ कथित प्राइवेट संबंधों के बारे में सवाल कर दिया. इस सवाल पर मुराजी भड़क उठे. पूर्व राष्ट्रपति की खुलकर आलोचना करने वाले पत्रकार मुराजी ने इस दौरान कहा कि यह सवाल अपमानजनक है. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इसके बाद एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू कर दिया.

लाइव शो पर लात-घूंसे

तीखी बहस के बाद दोनों पैनलिस्ट आक्रामक नजर आए और एक-दूसरे पर मुक्के और लात चलाने लगे. ये पूरी घटना टीवी पर प्रसारित हो गई. हालांकि, जल्दी-जल्दी बीच-बचाव कर दोनों को रोका गया.  क्रू के सदस्य और शो के प्रेजेंटर बीच बचाव करते भी नजर आए. इस घटना के अगले दिन पत्रकार मुराजी ने फेसबुक पर लाइव आकर पूरी जानकारी भी दी और अपना पक्ष रखा.

उनका कहना था कि जब म्क्रतचयान ने सारी सीमाएं लांघ दी, उसके बाद सही सबक सिखाने के लिए ऐसा करना पड़ा. मुराजी ने कहा कि मैंने कुछ कदम उठाए, जो काम उनके पिता को करना चाहिए था, वह मुझे करना पड़ा.

टेलीविजन आयोग ने जताई चिंता

इस पूरे मामले पर अर्मानिया के टेलीविजन और रेडियो आयोग ने चिंता जाहिर की है. आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि डिबेट में बुलाए गए मेहमानों की ओर से किए गए खुलेआम हिंसा औक अपमान को किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता है.  

यह भी पढ़ें: Investigation: 900 साल पुराना इतिहास, खोलेगा रोहिंग्याओं की पहचान का राज, BHU-ढाका यूनिवर्सिटी के रिसर्च में बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: 135 अरब डॉलर का कर्ज, फिर भी शहबाज के मुल्क को कहां से मिल रहा लोन, पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था के खेवनहार कौन-कौन?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES