App

135 अरब डॉलर का कर्ज, फिर भी शहबाज के मुल्क को कहां से मिल रहा लोन, पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था के खेवनहार कौन-कौन?

विश्व बैंक की 'इंटरनेशनल डेब्ट रिपोर्ट 2026' बताती है कि पाकिस्तान पर 2025 तक कुल विदेशी कर्ज 135.1 अरब डॉलर है. कर्ज के बोझ तले पाकिस्तान पर आईएमएफ, विश्वबैंक और चीन मेहरबान हैं, जो डूबती अर्थव्यवस्था को सहारा दे रहे हैं.

135 अरब डॉलर का कर्ज, फिर भी शहबाज के मुल्क को कहां से मिल रहा लोन, पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था के खेवनहार कौन-कौन?
Image Credit: कर्ज के बोझ में दबता पाकिस्तान. (फोटो- एआई)

शहबाज शरीफ का मुल्क पाकिस्तान केवल कर्ज पर ही चल रहा है, यह कहना गलत नहीं होगा. हाल में ही विश्व बैंक की 'इंटरनेशनल डेब्ट रिपोर्ट 2026' में इस बात खुलासा हुआ है. हैरान करने वाली बात है कि पाकिस्तान पहले से ही बहुत बड़े कर्जे में डूबा है, बावजूद उसके दुनिया भर के कई देश उसको कर्ज दे रहे हैं. रिपोर्ट बताती है कि साल 2025 तक उसका कुल विदेशी कर्ज 135.1 अरब डॉलर पहुंच गया है.

दरअसल, करीब 10 साल पहले यानी साल 2015 में पाकिस्तान पर कुल कर्ज 68.7 अरब डॉलर था. यानी एक दशक में कर्ज में 97 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. इस बीच सवाल खड़ा हो रहा है पहले से ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर कमजोर है और कर्ज चुकाने की ताकत पर सवाल हो रहा है, बावजूद इसके दुनिया के बड़े देश और वित्तीय संस्थान उसे लगातार पैसा क्यों दे रहे हैं?

पाकिस्तान को किसने दिया कितना कर्ज?

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में पाकिस्तान पर कुल 129 अरब डॉलर का विदेशी कर्जा था. वहीं, साल 2025 में इसमें करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. बताया जाता है कि कुल 135.1 अरब डॉलर में करीब 107.1 अरब डॉलर सरकारी और सरकार की गारंटी वाला लोन है. वहीं, बाकी कर्ज निजी क्षेत्र और कम समय का विदेशी कर्ज है. सरकारी लोन में करीब 57 अरब डॉलर बहुपक्षीय संस्थाओं का है. इसके अलावा द्विपक्षीय देशों का हिस्सा 42 अरब डॉलर से अधिक है.

पाकिस्तान को सबसे अधिक कर्ज चीन से मिला है. शहबाज के मुल्क पर ड्रैगन का 22.4 अरब डॉलर बकाया है. इसके अलावा विश्व बैंक का 19.2 अरब डॉलर और एशियन डेवलपमेंट बैंक का 16.83 अरब डॉलर का लोन है. बताया जाता है कि पिछले साल यानी 2025 में पाकिस्तान ने निर्यात कमाई का 33 फीसदी कर्ज केवल कर्ज चुकाने में किया.

पाकिस्तान में बढ़ी बेरोजगारी

पाकिस्तान को लगातार अलग-अलग देशों से कर्ज मिलता जा रहा है. इसका मतलब यह नहीं कि पाक की अर्थव्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है. हालिया आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2026 में पाक की विकास दर 3.7 फीसदी रही. आईएमएफ के अनुसार, सितंबर 2025 के अंत तक पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर करीब 21.5 अरब डॉलर पहुंच गया.

जहां एक और आंकड़ों में पाकिस्तान की स्थिति सुधरती नजर आ रही है, तो आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान में हर साल करीब 35 लाख लोग रोजगार की तलाश में आते हैं. साल 2024 में बेरोजगारी करी 7 फीसदी रही. साल 2018 से अभी तक करीब 1.8 करोड़ नए काम बने.

चीन के भरोसे चल रहा पाकिस्तान?

चीन और पाकिस्तान हमेशा खुद को अच्छा दोस्त करार देते हैं. चीन का अधिकांश निवेश सीपीईसी के जरिए ही हुआ है. माना जा रहा है कि इसमें 15 साल में 62 अरब डॉलर निवेश हो सकता है. सबसे खास बात है कि चीन की ओर से पुराने कर्ज की मियाद भी बढ़ाई जाती रही है.

इसको सामान्य भाषा में लोन रोलओवर कहते हैं. इससे पाकिस्तान को लोन चुकाने में राहत मिलती है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सीनियर फेलो और पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने बीजिंग के लगातार समर्थन का कारण दोनों देशों के बीच के रणनीतिक संबंधों को बताया है.

हर बार आईएमएफ से लोन लेने पहुंचता है पाकिस्तान

गौरतलब है कि साल 1950 में आईएमएफ से जुड़ने के बाद से पाकिस्तान ने करीब दो दर्जन बेलआउट पैकेज ले चुका है. इसी साल अक्टूबर में आईएमएफ पाकिस्तान को 1.21 अरब डॉलर और देने पर सहमति जताई. हालांकि, इस लोन पर अभी कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी बाकी है.

हाल में ही पूर्व आईएमएफ मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने एक साक्षात्कार में बताया था कि संकट में फंसे देशों की मदद करना आईएमएफ का काम है. पाकिस्तान को यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता है. कर्ज का फैसला प्रबंधन नहीं, दुनिया के कई देश लेते हैं.

पुराना कर्ज नहीं चुक रहा, लेकिन नए की तलाश जारी

सबसे हास्यास्द बात है कि पाकिस्तान पर सबसे अधिक कर्ज है. करीब 135 अरब डॉलर भले ही एक साथ न चुकाने हों, लेकिन नए कर्ज के बिना काम नहीं चल रहा. पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय  का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में पाकिस्तान को 16.16 अरब डॉलर नया विदेशी कर्ज मिला. इसी दौरान उसने करीब 14.44 अरब डॉलर चुकाए.

एक्सपर्ट मानते हैं कि पाकिस्तान के लिए असली मुश्किल पूरा कर्ज चुकाना नहीं है, बल्कि समय पर किस्तें और ब्याज भरना है. पाकिस्तान इसके लिए जरूरी विदेशी मुद्रा कमा ही नहीं पा रहा है, जिस कारण कर्ज लगातार बढ़ रहा है.  वह भारी कीमत चुकाकर फिलहाल दिवालिया होने से बचा है.

कर्ज नहीं मिलने पर क्या दिवालिया होगा पाक?

बता दें कि अगर कर्जदाता हाथ पीछें खींच ले, तो पाकिस्तान तुरंत दिवालिया तो नहीं होगा. और नही तुरंत टूटने की कगार पर खड़ा होगा, लेकिन पाकिस्तान के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा. सरीन की ओर से एक बार फिर से चेताया गया है कि हालात संभालने और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में लौटने में तीन से चार साल लग सकते हैं.

ऐसी स्थिति में आयात मुश्किल होगा और विदेशी मुद्रा की भारी किल्लत देखने को मिल सकती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और रणनीति साझेदारों के भरोसे पाकिस्तान की गाड़ी चल रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो