SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ईरान के निशाने पर ट्रंप: तेहरान के बिलबोर्ड पर दिखाया कैदी, लिखा- 'हत्या कर देंगे'

ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक विवादित बिलबोर्ड लगाया गया है. इसमें ट्रंप को जेल में बंद दिखाया गया है और हत्या की धमकी लिखी गई है. केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है. इसी बीच ईरान ने अमेरिकी ड्रोन गिराने का दावा भी किया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 04, 2026, 09:53 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:03 AM IST
Image Credit: (Reuters)
Join

ईरान ने एक बार फिर ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों मीडियम से सुपरपावर अमेरिका को चुनौती दी है. इस सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी गई है. हाल ही में अमेरिकी फौजों ने ईरान पर घात लगाकर घातक हमला किया था. ताजा हमलों से भड़के ईरानी लोगों ने तेहरान के तमाम गली-चौराहों में ट्रंप के खिलाफ बड़ी-बड़ी होर्डिग्स और बिलबोर्ड्स लगाकर उनकी खिल्ली उड़ाई है. किसी तस्वीर में उन्हें जेल में बंद दिखाया है. तो किसी में ईरान के लोग उनका गला पकड़े हुए हैं. ट्रंप ही नहीं उनके डिप्टी जेडी वेंस और कैबिनेट मंत्रियों तक को आड़े हाथों लेते हुए ईरान ने उनकी तस्वीरें लगाकर, देख लेने की धमकी दी है. 

इस तरह ईरान ने अपने प्रतिशोध की ज्वाला को दिखाने के नाम पर अमेरिका पर तंज कसते हुए तीखा हमला बोला है. ऐसी ही एक और होर्डिंग में ट्रंप के साथ उनके खास दोस्त 'बीबी' बेंजामिन नेतन्याहू दिख रहे हैं. बिलबोर्ड में उनके चेहरे खून से सने थे. सभी फटे-पुराने सूट पहने नजर आए. उनके पीछे इजरायल और अमेरिका के जर्जर झंडे लगे हैं.

न ख़ुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम

ट्रंप के विरोधियों का कहना है कि मिड टर्म चुनाव प्रचार में राष्ट्रवाद का आखिरी तड़का लगाकर ट्रंप ने पूरे जोर से ईरान पर हमला किया था. उन्हें लग रहा था कि ईरान का डर दिखाकर अमेरिकी अमेरिकी लोग रिपब्लिकंस को भाव (वोट) देंगे और डेमोक्रेट्स का सूपड़ा साफ हो जाएगा लेकिन ये चाल उलटी पड़ गई. 

मिड टर्म चुनावों की मतगणना में उनकी पार्टी पिछड़ गई है. माना जा रहा है कि ट्रंप, ईरान पर हमले को तुरुप का इक्का मान रहे थे, वो दांव उन्हें बैकफायर कर गया.

28 फरवरी के हमले के घाव भरे भी नहीं थे कि मिड टर्म इलेक्शन के दौरान हुए हमलों ने ईरानी लोगों के जख्मों को कुरेद कर हरा कर दिया. ताजा हमलों से भड़के लोगों ने ट्रंप के खिलाफ भड़ास निकालने के लिए बिलबोर्ड्स का इस्तेमाल किया. इस तरह के बिल बोर्ड देखकर ट्रंप के विरोधी नेता भी उनकी खिल्ली उड़ा रहे होंगे.

ईरान की गलियों में लगा एक और बोर्ड नीचे देखिए, जिसमें पास ही लगे एक और होर्डिंग में ट्रंप के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी दिख रहे हैं.

पहले भी ईरान कई बार उड़ा चुका ट्रंप की खिल्ली

यूं तो ईरान बीते 8 महीनों में कई बार सुपरपावर देश के राष्ट्रपति ट्रंप की खिल्ली उड़ा चुका है. हालांकि इससे पहले वो अपने विदेशी दूतावासों के सोशल मीडिया हैंडल्स का इस्तेमाल करके अमेरिका के मजे लेता था. नवंबर, 2026 में इस बार तेहरान के लोगों ने ऑनलाइन के बजाए एक बार फिर ऑफलाइन ऐसे बिलबोर्ड लगाकर अमेरिका से बदला लेने की कसमें खाई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES