SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झूठ बोल रहे थे या मुगालते में थे ट्रंप: इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद भी ईरान के पास 1,500-2,500 मिसाइलें, खुफिया रिपोर्ट में दावा

WSJ की एक रिपोर्ट में अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के हालिया अनुमान के मुताबिक बर्बादी के कगार पर पहुंचने के बावजूद ईरान के जखीरे में अब भी 1,500 से 2,500 मिसाइलें मौजूद होने का अनुमान लगाया गया है. इस रिपोर्ट ने ट्रंप के उन बयानों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें तेहरान की सैन्य क्षमताओं का काफी हद तक खात्मा कर देने का दावा किया गया था.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 15, 2026, 15:02 IST | Updated: Nov 15, 2026, 15:55 IST
Image Credit: (AP)
Join

ईरान को कमजोर करने से जुड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों की एक बार फिर हवा निकल गई है. 28 फरवरी, 2026 को तेहरान पर इजरायल-अमेरिका हमले के साढ़े आठ महीनों बाद भी ईरान चट्टान के माफिक मजबूती दिखाते हुए सुपरपावर अमेरिका की आखों में आंखें डालकर मैदान में डटा हुआ है. दर्जनों बार ईरान की सेना को बर्बाद करने का दावा कर चुके ट्रंप की खिल्ली इस बार ईरान ने नहीं बल्कि अमेरिकी एजेंट्स की उस खुफिया रिपोर्ट की वजह से उड़ रही है, जिसमें दावा किया गया है कि अब भी ईरान के हथियारों के जखीरे में ढाई हजार मिसाइलें मौजूद हो सकती हैं. 

अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी के हवाले से आई इस जानकारी के बाद ट्रंप के उन दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका और इजरायल के महीनों चले सैन्य अभियान ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है.

हमलों के बाद भी ईरान के पास हजारों मिसाइलें

अमेरिकी खुफिया आकलन के अनुसार, ईरान के पास अभी भी 1,500 से 2,500 मिसाइलों का भंडार हो सकता है. ये अनुमान ईरान के सैन्य ढांचे और मिसाइल क्षमता पर अमेरिका और इजरायल के महीनों चले हमलों के बावजूद लगाया गया है.

इजरायली सैन्य अधिकारियों का भी अनुमान है कि ईरान के पास 1,500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. हालांकि, अलग-अलग आकलनों में ईरान के पास बची मिसाइलों की संख्या अलग-अलग बताई गई है.

चिंता का सबब

अमेरिकी अधिकारियों ने WSJ को बताया कि इस आंकड़े को लेकर अभी पूरी तरह निश्चित नहीं हुआ जा सकता. इसकी वजह यह है कि खुफिया एजेंसियों के लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि ईरान के कितनी मिसाइलें तुरंत लॉन्च करने की स्थिति में हैं और कितनी मिसाइलें अभी स्टॉक में बची हैं.

ट्रंप मुगालते में थे या झूठ बोल रहे थे?

इस आकलन से ट्रंप प्रशासन के उन दावों पर सवाल उठते हैं, जिनमें कहा गया था कि ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक तबाह कर दिया गया है. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू होने के बाद व्हाइट हाउस ने दावा किया था कि ईरान के रक्षा औद्योगिक ढांचे का 85 फीसदी से ज्यादा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है. वहीं ट्रंप भी लगातार रट लगाए थे कि ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरब तबाह और बर्बाद हो चुकी है.

व्हाइट हाउस प्रशासन से लेकर पेंटागन तक सब एक सुर में कह रहे थे कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल भंडार और मिसाइल बनाने की क्षमता को भी लगभग खत्म कर दिया गया है. 

ट्रंप ने जब-जब ईरान को धमकी थी, तब-तब उसने अपने दूतावासों के सोशल मीडिया हैंडल्स का बखूबी इस्तेमाल करके सीधे ट्रंप पर तंज कसा. 

अब अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में ईरान के पास बड़ी संख्या में मिसाइलें बची होने की बात ने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES