App

बिन हिजाब गिरी गाज: कौन हैं परस्तू अहमदी? ईरान में सरेआम लगाए गए 74 कोड़े

ईरान में महिला गायिका परस्तू अहमदी और उनके कॉन्सर्ट से जुड़े चार लोगों को बिना हिजाब के परफॉर्मेंस करने के एक पुराने मामले में सरेआम 74-74 कोड़े मारे गए. यह कार्रवाई 2024 में ऑनलाइन सामने आए एक संगीत कार्यक्रम के बाद हुई. इस सजा ने ईरान के सख्त ड्रेस कोड और महिलाओं की स्वतंत्रता पर फिर सवाल खड़े किए हैं.

बिन हिजाब गिरी गाज: कौन हैं परस्तू अहमदी? ईरान में सरेआम लगाए गए 74 कोड़े
Image Credit: Parastoo Ahmadi (womensvoicesnow)

ईरान में महिलाओं की आजादी से जुड़े सवाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. ताजा मामला तेहरान की वर्तमान सरकार में बैठे कट्टरपंथी नेताओं के फैसले के बाद उस समय सामने आया, जब ईरान की गायिका परस्तू अहमदी को बीते सोमवार को कुल 74 कोड़े मारे गए. बिना हिजाब के सिंगिंग कॉन्सर्ट करने के मामले में ये सजा दी गई. मानवाधिकार संगठन ईरान ह्यूमन राइट्स एनजीओ ने वकील मुस्तफा नीली के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि अहमदी के कॉन्सर्ट से जुड़े चार अन्य सदस्यों को भी 74-74 कोड़े मारे गए. इसके साथ ही सभी पर दो साल तक किसी भी क्रिएटिव/म्यूजिक संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाते हुए दो साल के ट्रैवल बैन भी लगाया गया है.

लश्करी, नसीरी, तहेरी और पिरनिया पर चला 'चाबुक'

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये सजा कुम शहर के अभियोजक कार्यालय की सजा प्रवर्तन इकाई में दी गई. इनमें अहमदी के अलावा कॉन्सर्ट आयोजक मोहसिन लश्करी और संगीतकार सोहेल फकीह नसीरी, अमीन तहेरी तथा अमीर अली पिरनिया शामिल थे.

ये पूरा मामला दो साल पहले दिसंबर 2024 का है, जब अहमदी के ‘Caravanserai Concert’ को ऑनलाइन जारी किए जाने के बाद सामने आया था. इस कॉन्सर्ट की रिकॉर्डिंग कुम के पास स्थित ऐतिहासिक देयर ए गचीन कारवांसराय में की गई थी.

रिलीजियस सिटी में ऐसा आयोजन करने का आरोप

आपको बताते चलें कि कुम शिया मुसलमानों का प्रमुख धार्मिक शहर है, जहां बड़ी संख्या में इस्लामी मदरसे और धार्मिक संस्थान हैं. इसे ईरान में धार्मिक रूढ़िवाद के प्रमुख केंद्रों में भी माना जाता है.

‘कारवांसराय’ फारसी मूल का शब्द है, जिसका इस्तेमाल पुराने दौर में यात्रियों और व्यापारियों के ठहरने के लिए बनाए गए किलेनुमा पड़ावों के लिए होता था.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

साल /तारीखमहिलामामलासजा
2019नसरीन सोतूदेहबिना हिजाब सार्वजनिक रूप से सामने आने और महिलाओं के अनिवार्य हिजाब के विरोध से जुड़े आरोप74 कोड़ों की सजा सहित जेल की सजा सुनाई गई.
3 जनवरी 2024रोया हेशमतीसोशल मीडिया पर बिना हिजाब तस्वीर पोस्ट करने का मामला74 कोड़े मारे गए.
23 नवंबर 2024रोशनक अलीशाहबिना अनिवार्य हिजाब का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला74 की सजा में से 14 कोड़े मारे गए
मार्च 2025मेहदी याराहीअनिवार्य हिजाब की आलोचना करने वाले गीत का मामला74 कोड़े मारे गए.
23 नवंबर 2026परस्तू अहमदीबिना हिजाब ऑनलाइन कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने का मामला74 कोड़े मारे गए; टीम के चार सदस्यों को भी 74-74 कोड़े.

अब क्या होगा?

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इस सजा के खिलाफ जनता की किसी भी तरह की सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. कोड़े लगाए जाने के बाद अब सबको दो साल तक लगे प्रतिबंधों का सामना भी करना पड़ेगा.

परस्तू अहमदी की प्रतिबंधित आवाज

'वुमन, लाइफ, फ्रीडम' को लेकर अपने विरोध-प्रदर्शनों के चलते वो पहले भी गिरफ्तार हो चुकीं हैं. परस्तू अहमदी ने, बिना हिजाब के अपनी प्रस्तुति देकर ईरान के दमनकारी कानूनों को एक बार फिर चुनौती दी है. इससे पहले भी उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था, जब उनके सॉन्ग 'फ्रॉम द ब्लड ऑफ द यूथ ऑफ द होमलैंड' को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था. इस कॉन्सर्ट ने उनके उस अडिग संकल्प को दर्शाया, जिसके जरिए वो अपने गीतों के माध्यम से अपनी बात कहने का अधिकार वापस पाना चाहती हैं. इस तरह अहमदी, कई लोगों के लिए उम्मीद का नया प्रतीक बन गई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More