App

उत्तर में कोहरा, दक्षिण में बारिश... देशभर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-तूफान के बीच IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. पहाड़ों में भी इस वक्त ठंड बढ़ गई है. हालांकि, मौसम विभान ने वहां बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

उत्तर में कोहरा, दक्षिण में बारिश... देशभर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-तूफान के बीच IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Today Weather Update: देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौलम विभाग के मुताबिक, दक्षिण राज्यों में बारिश की संभावना है. वहीं, 8 राज्यों में तेज हवा और भारी बारिश के चलत बिजली गरजने की संभावना है. इस दौरान हवा की स्पीड 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना, तमिलनाडु,  पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूहस, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश कई राज्यों में मंगलवार (24 नवंबर 2026) को भारी बारिश की संभावना है.  इस दौरान कई जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.

दिल्ली-NCR में 24 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली NCR की बात करें तो यहां आज मंगलवार (24 नवंबर 2026) को आसमान साफ रहने वाला है. इस दौरान हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान कई इलाकों में हल्का कोहरा छाए रह सकता है. 25 नवंबर 2026 को भई दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि, सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा छाए रह सकता है. इस दौरान 24-22 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रह सकता है. 26 नवंबर 2026 को भी सुबह कई इलाकों में हल्का धुंध छाया रह सकता है. 

AQI

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ चुका है. यहां AQI 200-300 के बीच पहुंचा है. यहां अशोक विहार में 212, बदरपुर में 201, बुराड़ी क्रॉसिंग में 309, चांदनी चौक में 267 और छावला में 266 AQI दर्ज किया गया. 
 

 

यूपी-बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

यूपी में आज मंगलवार ( 24 नवंबर 2206) को मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं, अगले कुछ दिन में पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाकों में वर्षा होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है. यहां 25-29 नवंबर 2026 के बीच राज्य में भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 

बिहार में भी आज ( 24 नवंबर 2026) को बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यहां पर घने कोहरे की की भी कोई संभावना नहीं जताई गई है.  

AQI

पहाड़ों में बढ़ी ठंड

पहाड़ों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है. उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि, सुबह के समय अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली और मसूरी जैसे इलाकों में हल्की ठंडी हवा चल सकती है. वहीं, दोपहर के समय मदानी इलाकों में चटख धूप खिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से फिलहाल उत्तराखंड में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हिमाचल में भी अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने वाला है. यहां 27 नवंबर 2026 को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी. IMD ने यहां मंडी-बिलासपुर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर में भी सर्दी के चलते कई जगहों पर पारा माइनस तक पहुंच चुका है.  शोपियां में तापमान 0-3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. IMD के मुताबिक, घाटी में मौसम शुष्क रहने वाला है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More