App

रॉकेट से लेकर रोटी तक, चीन के भरोसे पाकिस्तान! ड्रैगन के स्पेस स्टेशन जा रहे एस्ट्रोनॉट के लिए तैयार हुआ हलाल मेन्यू

पाकिस्तान चीन के कंधे पर बैठकर अपने शौक पूरे करने में लगा है. अब पाकिस्तान का एक अंतरिक्ष यात्री चीन के स्पेसयान से अंतरिक्ष में जाएगा. चीन भी अपने पाकिस्तानी यात्री का विशेष ध्यान रख रहा है और उसके लिए हर चीज का जिम्मा उठा रहा है.

रॉकेट से लेकर रोटी तक, चीन के भरोसे पाकिस्तान! ड्रैगन के स्पेस स्टेशन जा रहे एस्ट्रोनॉट के लिए तैयार हुआ हलाल मेन्यू
Image Credit: चीन उठाएगा पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री जिम्मेदारी. (फोटो- एआई)

दुनिया भर के आतंकियों को पनाह देने वाला और आर्थिक रूप से कंगाल हो चुके पाकिस्तान के सपने काफी बड़े हैं. पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री जल्द ही स्पेस की उड़ान भरने वाला है. हैरान करने वाली बात है कि इस ऐतिहासिक मिशन में भी पाकिस्तान अपने कथित दोस्त चीन के भरोस खड़ा है. मिशन के लिए रॉकेट से लेकर खाने-पीने तक, हर चीज का जिम्मा चीन ने उठाया है.

दरअसल, चीन अपने 'शेनझोउ-24' मिशन के जरिए एक पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री को अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन भेजने की तैयारी में है. इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. ऐसे में चीन अपने पाकिस्तानी दोस्त के एस्ट्रोनॉट की धार्मिक जरूरतों को भी पूरा ध्यान रख रहा है और अंतरिक्ष में भी खास हलाल खाना तैयार किया है.

पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री के लिए खास इंतजाम

चीन के इस अंतरिक्ष मिशन में कुल तीन यात्री होंगे. इनमें पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट एक पेलोड विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे. इस अंतरिक्ष यात्री की ट्रेनिंग भी चीन ने ही पूरी की है. पाकिस्तान के दो उम्मीदवारों को चीन ने ट्रेनिंग दी थी, जिसमें से एक को अंतरिक्ष में दामे का मौका मिल रहा है. वहीं, दूसरे को बैकअप में रखा जाएगा.

ऐसे में चीन ने विदेशी यात्री के लिए खास इंतजाम किए हैं. पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसको देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं. पहली बार अंतरिक्ष यान चलाने और बाकी सभी जरूरी कामों के लिए दिशानिर्देश चीनी भाषा के साथ अंग्रेजी में तैयार किए गए हैं. चीन आम तौर पर चीनी भाषा का ही इस्तेमाल करता है. इसके अलावा इस्लाम रीति-रिवाजों के अनुसार हलाल स्पेस फूड का मेन्यू भी तैयार किया गया है.

चीन ने पूरी की रिहर्सल

चीन अपना मिशन जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शुरू करेगा.इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि 17 नवंबर को शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान और लॉन्ग मार्च-2F रॉकेट को लॉन्च पैड पर पहुंचा दिया गया था.

वहीं, रॉकेट और यान के एक-एक हिस्से की अच्छी तरीके से जांच की गई.इस टेस्ट में इमरजेंसी से जुड़ी जांच भी शामिल थी. ये रिहर्सल गत 21 नवंबर को लॉन्च सेंटर पर की गई. हालांकि, चीन ने अभी यह नहीं बताया है कि इस लॉन्च की पक्की तारीख क्या होगी.

ठंड से निपटने की तैयारी

गौरतलब है कि इस समय लॉन्च साइट पर तापमान काफी कम है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसको देखते हुए चीन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. इस मिशन से पहले सभी फ्यूल पंप बदल दिए गए हैं. बिजली सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे, इसके लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाए गए हैं. इसके साथ ही तापमान पर हर पल नजर रखी जा रही है और इसके लिए स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम काम कर रहा है.

अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग लगभग पूरी

एक रिपोर्ट के अनुसार, चाइना एस्ट्रोनॉट रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के एक अधिकारी ने दावा किया कि अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग का काम पूरा कर लिया गया है. तीनों स्पेस यात्रियों का जोश हाई है. उन्होंने हर आदेश का सही पालन किया और ग्राउंड कंट्रोल टीम के साथ उनका तालमेल शानदार रहा. फिलहाल सभी यात्री उड़ान से पहले आखिरी चरण की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनकी सेहत, मेडिकल जांच और मानसिक मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More