)
अमेरिका, चीन और रूस जैसी महाशक्तियां अब अगली पीढ़ी के हाईटेक लड़ाकू विमानों को तैयार करने में जुटी है. भारत भी इस दिशा में अपने कदम बढ़ा चुका है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस कंपनी रेफी एमफाइबर इसे तैयार कर रही है और साल 2030 में यह विमान अपनी पहली उड़ान भर सकता है. उधर, ब्रिटेन भी इटली और जापान के साथ मिलकर छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान 'टेम्पेस्ट' को बनाने में जुटा है. 2035 तक यह विमान धरातल पर उतर जाएगा.
'पायलट वाला आखिरी लड़ाकू विमान'
ब्रिटिश वायुसेना (रॉयल एयरफोर्स) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर हारो स्मिथ के अनुसार, उसका अगला लड़ाकू विमान शायद आखिरी युद्धक विमान होगा, जिसमें पायलट मौजूद होगा. उन्होंने कहा कि छठी पीढ़ी के बाद वाले लड़ाकू विमानों में शायद ही पायलट की जरूरत पड़ा करेगी. उन्होंने कहा कि AI टेक्नोलॉजी से लैस, बिना क्रू वाले विमान मिलिट्री एविएशन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे. ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' से बातचीत में में सर हारो ने कहा कि यह विमान शायद आखिरी होगा, जिसे इंसान उड़ाएंगे.
उड़ता सुपर कंप्यूटर होगा विमान!
रॉयल एयरफोर्स चीफ ने कहा कि इंसानों के महत्व में कमी नहीं आने वाली है, बल्कि नई तकनीक हवाई युद्ध के तरीकों को बदल देगी. जानकारी के मुताबिक, यह विमान पायलट के साथ भी उड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर बिना पायलट के भी अपना मिशन पूरा कर सकता है. इस विमान की खासियत यह होगी कि यह अपने साथ कई ड्रोन्स को ऑपरेट कर सकता है. मतलब यह अकेले लड़ने के साथ-साथ कई छोटे हमलावर ड्रोन्स के पूरे समूह को भी दिशा दे सकता है और उनसे काम करवा सकता है.
कौन से देश लगे इस मिशन पर?

छठी पीढ़ी के विमान की खासियत
हाइपरसोनिक मिसाइलों और दूसरे आधुनिक हथियारों को ले जाने और दागने में सक्षम होगा. इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दुश्मन के रडार इसे आसानी से पकड़ नहीं पाएंगे. रफ्तार में भी इसे पछाड़ना असंभव होगा. ब्रिटिश लड़ाकू विमानों की अगली पीढ़ी के ये विमान थ्री डी (3D) प्रिंटिंग और डिजिटल तकनीक से निर्मित किए जा रहे हैं. इसका खास फीचर है वीडियो गेम किट जो कॉकपिट (Cockpit) में ही पायलट्स को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.