App

रास्ता बदलने पर शक, तलाशी में खुली पोल: बांग्लादेश जा रहा था 405 टन 'मौत का सामान', तैयार की जा सकती हैं 100 मिसाइलें; क्या है ड्रैगन की मंशा?

इंडोनेशियाई नौसेना ने एक जहाज को पकड़ा है, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए चीन से बांग्लादेश जा रहा था. जहाज में खतरनाक रसायन लदे थे. इंडोनेशिया के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. जहाज पर सवार क्रू की ओर से दिए गए दस्तावेज भी अधूरे पाए गए थे. जहाज पर लदे इतने भारी केमिकल से कम से कम 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं.

रास्ता बदलने पर शक, तलाशी में खुली पोल: बांग्लादेश जा रहा था 405  टन 'मौत का सामान', तैयार की जा सकती हैं 100 मिसाइलें; क्या है ड्रैगन की मंशा?
Image Credit: इंडोनेशिया के अधिकारियों ने जब्ज किया खतरनाक केमिकल. (फोटो- एआई)

इंडोनेशिया की नौसेना ने बेलावन (इंडोनेशिया) में एक बड़ा एक्शन लिया और बांग्लादेश जा रहे एक जहाज से 405 टन 'सोडियम परक्लोरेट' जब्त किया है. इंडोनेशिया के तटीय इलाके में नौसेना ने यह एक्शन लिया. दावा किया जा रहा है कि ये जहाज चीन से बांग्लादेश जा रहा था, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

इंडोनेशियाई नौसेना की ओर से पकड़े गए जहाज पर 'सोडियम परक्लोरेट' लदा था, जो सामान्य तौर पर विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इंडोनेशियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज  'एमवी स्टार लाइन' पर कोमोरोस के झंडे लगे थे. गत 7 नवंबर को इस जहाज को रोका गया था, जब वह चीन से बांग्लादेश जा रहा था. इतनी बड़ी संख्या में लदे इस केमिकल से कम से कम 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं. 

इंडोनेशिया की नौसेना ने दी जानकारी

बिजनेस स्टैडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार,  इंडोनेशियाई नौसेना के रीजनल कमांड-1 (कोअरमाडा-I) के कमांडर, रियर एडमिरल डेनी सोप्टियाना ने शक्रवार 20 नवंबर को इस संबंध में जानकारी साझा की. उनकी ओर से कहा गया कि ये जहाज ईंधन भरवाने के लिए बेलावान के जलक्षेत्र में रूका था. इसी दौरान इंडोनेशिया की नौसेना की गश्ती जहाज 'केआरआई सिगालू-857' के कर्मचारियों ने वहां पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों को नोटिस किया.  

ऐसे में गश्ती दल को उस वक्त संदेह हुआ, जब उन्होंने देखा कि जहाज अपने तय रास्ते से हटकर चल रहा था. इसके बाद उन्होंने आगे की जांच के लिए जहा से संपर्क किया. जहाज के क्रू मेंबर्स से जहाज से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, जिसमें अधूरी जानकारी पाई गई. इसके बाद जहाज की तलाशी लेने का आदेश दिया गया.

जहाज से क्या-क्या मिला?

रियर एडमिरल डेनी सोप्टियाना ने कहा कि जहाज पर कुल 36 कंटेनर लदे थे, जिनमें 15 कंटेनरों में सोडियम परक्लोरेट था. यह एक रणनीतिक रसायन है, जिसका इस्तेमाल आक्सीडाइजर के तौर पर किया जाता है. इस रसायन की कुल मात्रा 405 टन थी. हैरान करने वाली बात है कि इसी रसायन से विस्फोटक भी बनाया जाता है.  इस रसायन का इस्तेमाल कम से कम 100 मिसाइलों को बनाने में किया जा सकता है. 

इतना ही नहीं, अधिकारियों ने पाया कि जहाज के पंजीकरण दस्तावेजों में भी गड़बड़ियां थी. दस्तावेजों में इसका इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन नंबर 8356962, आधिकारिक नंबर 1902384 और कॉल साइन D-6A4384 दर्ज था. हालांकि, दस्तावेजों में इनकी वैधता 8 अक्टूबर, 2027 तक बताई गई थी, लेकिन इनकी स्थिति 'सस्पेंडेड' दर्ज थी. इसके अलावा जहाज में 40 लाख से अधिक बिना पंजीकरण वाले जहाज भी मिले. 

क्या है चीन की मंशा 

ढाका ट्रिब्युन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये जहाज चीन से बांग्लादेश जा रहा था. जहाज पर कुल 36 कंटेनर लदे थे, जिनमें 15 में केवल खतरनाक केमिकल लदा था. ऐसे में सवाल उठता है कि चीन से जो कंटेनर बांग्लादेश जा रहा था, उसमें इतनी भारी मात्रा में खतरनाक रसायन कहां से आया. इसके अलावा बांग्लादेश इन खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किस लिए कर सकता था. सबसे बड़ा सवाल है कि इसका भारत पर क्या असर देखने को मिल सकता है.

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि जहाज के प्रशासनिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इसके अलावा नेविगेशन परमिट की जांच भी जारी है. इसके अलावा यह भी जांचा जा रहा है कि क्या जहाज ने खतरनाक सामानों के परिहन से जुड़े नियमों का पालन किया था या नहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो