)
अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों से प्रवासियों के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार सालों में 1,389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया है. यह संख्या में अमेरिकी वित्त वर्ष 2023 के बाद के चार सालों की बताई जा रही है. दावा है कि जिन बच्चों को पिछले कुछ वर्षों में हिरासत में लिया गया है, वह बिना किसी बड़े के साथ अमेरिका पहुंचे थे. इन बच्चों को अभी तक वापस नहीं किया गया है.
दरअसल, अमेरिका में पिछले कुछ समय से प्रवासियों पर जारी सख्ती का सीधा असर नजर आ रहा है. प्रवासियों के कम होते आंकड़े ये बता रहे हैं कि वहां अकेले मिलने वाले भारतीय बच्चों की संख्या तेजी से घट रही है. बता दें कि आंकड़े यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की ओर से शेयर किए जाते हैं.
हालिया आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023 में 730 भारतीय बच्चे अकेले मिले थे. इसके अगले साल यानी साल 2024 में यह संख्या घटकर 517 रह गई. वित्त वर्ष 2025 में इनमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है. उस साल केवल 91 बच्चे ही पाए गए. इस साल 2026 में ये आंकड़ा गिरकर 51 पर आ गया. अक्टूबर 2026 में अमेरिकी वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत हुई है.
पहले महीने में केवल दो भारतीय बच्चे ही अकेले मिले. आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि यह गिरावट केवल भारतीय बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य देशों से भी अकेले अमेरिका पहुंचने वाले बच्चों की संख्या भी इसी तरीके से कम हुई है.
अमेरिकी अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2024 में सभी देशों के कुल 1 लाख से अधिक अकेले बच्चे दर्ज किए थे. साल 2025 में ये संख्या घटकर 29,584 रह गई. वित्त वर्ष 2026 में आंकड़ा और कम होकर 9,190 पहुंच गया है. वहीं, अमेरिकी वित्त वर्ष 2026 में के पहले एक महीने में केवल 722 बच्चे ही अकेले पाए गए हैं.
माना जा रहा है कि अमेरिका के इमीग्रेशन नियमों में आई सख्ती के कारण ये संख्या तेजी से घटी है. इमिग्रेशन नेटवर्क की जानकारी रखने वाले लोगों का दावा है कि अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में नियमों में सख्ती देखने को मिली है. ऐसे में पकड़े गए लोगों को तेजी से वापस भेजना भी इसका एक कारण हो सकता है.
जानकार बताते हैं कि पहले के हालात कुछ अलग थे. आरोप है कि पहले नाबालिग बच्चों को ग्रीन कार्ड दिलाने का जरिया बयाना जाता था. इससे माता-पिता अमेरिका में कानूनी दर्जा पाने की अपनी संभावना मजबूत करते थे. अब यह तरीका पहले जितना आसान नहीं रहा है. अमेरिकी अधिकारी पकड़े गए लोगों को तुरंत वापस भेज रहे हैं. यही कारण है कि ये चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है.