SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ईरान का पलटवार, बहरीन में तबाह हुआ अमेरिकी रडार: ट्रंप को हद में रहने की दी चेतावनी

अमेरिका की ओर से होर्मोजगान प्रांत में हुए अटैक के बाद ईरान ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बहरीन में अटैक किया और अमेरिकी रडार को मार गिराने का दावा किया है. ईरानी सेना ने कहा कि उसकी ओर से आगे और भी खतरनाक कार्रवाई की जा सकती है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 13, 2026, 14:07 IST | Updated: Nov 13, 2026, 14:39 IST
Image Credit: अमेरिका पर ईरान का जबरदस्त पलटवार (AI तस्वीर)
Join

अमेरिका और ईरान की जंग अब फिर से तेज हो गई है. अमेरिका की ओर से गुरुवार (12 नवंबर) की रात को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मूज' पर हमला किया गया, जिसके बाद ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार करते हुए बहरीन में अमेरिकी रडार को खामोश कर दिया. अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन में लगे अमेरिकी अर्ली वार्निंग रडार को निशाना बनाया है. IRGC के मुताबिक, यह कार्रवाई होर्मोजगान प्रांत के सिरिक इलाके में अमेरिका की ओर से हुई एयर स्ट्राइक के जवाब में की गई है. IRGC ने दावा किया कि उसकी तरफ से हुई सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी रडार ध्वस्त हो गया है. इसी के साथ ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी हद में रहने की चेतावनी दी है. ईरानी सेना ने कहा कि अगर अमेरिका ने अपनी सैन्य कार्रवाई को नहीं रोका, तो उसकी ओर से भी इसी तरह का जवाब दिया जाएगा.

अमेरिका को ईरान की चेतावनी

ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरानी सेना ने बहरीन द्वीप पर मौजूद अमेरिकी सेना के अर्ली वॉर्निंग रडार को निशाना बनाया और उसे नष्ट कर दिया. इस हमले के बाद ईरानी सेना ने कहा कि बहरीन में अमेरिकी रडार को नष्ट करना हमलावर दुश्मन के लिए एक गंभीर चेतावनी थी.  IRGC ने कहा कि इस हमले का मकसद उसकी हवाई उकसावे वाली गतिविधियों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की तस्करी को रोकना है. 

बयान में आगे कहा गया कि अगर अमेरिका कोई भी नया हमला करता है तो ईरान उसका कड़ाई से जवाब होगा. ईरान ने साफ कहा कि अगर अमेरिका नहीं रुका, तो उसकी तरफ से यूरोप या दूसरे दूर-दराज के इलाकों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया जा सकता है.

देर रात दहल उठा था ईरान

बता दें कि कुछ दिनों के संघर्ष विराम के बाद गुरुवार रात को अचानक से अमेरिका ने ईरान के होर्मोजगन प्रांत पर हमला किया. अमेरिकी हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हमले में कितने लोग मारे गए, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है. अटैक के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम एक युद्ध जीतने की प्रक्रिया में हैं. ट्रंप ने कहा कि मैंने जो किया है, उसका समय बहुत महत्वपूर्ण है.

अमेरिका ने वॉरशिप के कमांडर को बदला

ईरान के साथ संघर्ष के बीच अमेरिका ने USS माइक मर्फी युद्धपोत की कमांडर कैटलिन कनिंघम को उनके पद से हटा दिया है. हालांकि, यह फैसला 27 सितंबर को ही ले लिया गया था. उस वक्त यह युद्धपोत ईरान के साथ युद्ध अभियान से जुड़ा हुआ था. बाद में इस युद्धपोत को वापस बुला लिया गया था. वहीं, युद्धपोत के कमांडर को हटाने पर अमेरिकी नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि कमांडर में ‘भरोसे की कमी’ थी.

ये भी पढ़ें- जिस सिपाही ने लगाई फटकार, उसे मिला वीरता पुरस्कारः पीट हेगसेथ के फैसले ने सबको चौंकाया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES