SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'भारत में आरक्षण खत्म नहीं होगा, बेहतर है...', दुबई रहने वाले इस निवेशक की जनरल कैटेगरी के छात्रों को खास सलाह

दुबई में रहने वाले भारतीय निवेशक ने इंडिया के उन छात्रों को सलाह दी है, जो मेरिट पर भरोसा करते हैं. उन्होंने एक पोस्ट में विशेष तौर पर सामान्य वर्ग के छात्रों की ओर इशारा किया और कहा उन्हें कभी भी मौका मिले, तो विदेश चले जाना चाहिए.

Written By abhinav tripathi
Published: Sep 21, 2026, 11:58 AM IST | Updated: Sep 21, 2026, 01:40 PM IST
Image Credit: निवेशक अक्षत श्रीवास्तव ने दी छात्रों को विशेष सलाह. (फोटो- एआई)
Join

हाल में ही नई दिल्ली में हुए नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर बहस छिड़ी है. हाल में ही कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारत की आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की गई. आरक्षण विवाद और मेरिट की लड़ाई के बीच मशहूर इन्वेस्टर अक्षत श्रीवास्तव ने सामान्य वर्ग के छात्रों को एक विशेष सलाह दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जनरल कैटेगरी के छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि अगर उनमें काबिलियत है, तो वह भारत के बाहर जाने से न हिचकिचाएं. उन्होंने कहा कि अगर कभी भी देश के बाहर जाने का मौका मिलता है, तो बिना सोचे चले जाएं. कई ऐसे देश हैं, जहां पर उन्हें अच्छी नौकरियां मिल जाएंगी.

सामान्य वर्ग के छात्रों को विशेष सलाह

बता दें कि दुबई में रहने वाले भारतीय निवेश अक्षत श्रीवास्तव का तर्क है कि देश में कोई भी राजनीतिक दल सत्ता में आता है, तो भी आरक्षण समाप्त नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि मेरिट पर भरोसा करने वाले छात्रों को UAE, थाईलैंड और जापान जैसे देशों में जाने का विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई देशों में नौकरी करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं. इन देशों को हुनरमंद और काबिल लोगों की जरूरत है. जनरल कैटेगरी के छात्र उन देशों की ओर रुख कर सकते हैं.

'विदेश जाने से न हिचकिचाएं'

दुबई में रहने वाले अक्षत श्रीवास्तव ने सामान्य वर्ग के छात्रों को सलाह देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर आपको कभी भी विदेश जाने का मौका मिले, तो जरूर जाएं. 

उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी सत्ता में आए आरक्षण जैसी चीजें समाप्त नहीं होने वाली हैं. जैसे-जैसे संसाधन समाप्त होंगे मुफ्त की चीजें बढेंगी. इसलिए राजनीति से उम्मीद करना बंद करें. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि आपका एकमात्र असली सहारा आपकी मेहनत है. इसके लिए आपको मौके तलाशने होंगे. सरकार आपके लिए ऐसा नहीं करेगी. सबसे पहले आर्थिक रूप से मजबूत बनें. विदेश में रहने से आपको बहुत तेजी से आर्थिक आजादी मिल सकती है.  

भारतीय निवेशक ने क्या-क्या कहा?

हालांकि, उन्होंने यह भी लिखा कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि फिलहाल रास्ता मुश्किल हो गया है, लेकिन अगर आप टॉप-1 प्रतिशत छात्रों शामिल हैं नेटवर्किंग करने को तैयार हैं, तो आपको आसानी से नौकरी मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि मैंने खुद भारत से आए 3 लोगों को हायर किया था और उन्हें यूएई में नौकरी दिलाई.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को एकत्रित करके बनाई गई है. Zee News अक्षत श्रीवास्तव की बातों का समर्थन नहीं करता है, यह उनके निजी विचार हैं. किसी भी फैसले से पहले संबंधित आधिकारिक विभाग से संपर्क जरूर करें.
 

यह भी पढ़ें: अक्टूबर या फिर दिसंबर, RBI ब्याज दर में कब करेगा इजाफा, आपके होम लोन पर क्या होगा असर?

यह भी पढ़ें: 37 लाख SIR अपीलों का अंबार, इंसाफ की सुस्त चाल... बंगाल के ट्रिब्यूनल में तारीख पर तारीख से मचा हाहाकार!
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES